
... Read More
इन फलों को डायट में शामिल करके जिम छोड़ने के बाद भी बॉडी बनी रहेगी मजबूत। © Shutterstock
शरीर को फिट रखना आसान नहीं है। खासकर, जब आप जिम जाना छोड़ देते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब आप लगातार जिम जाकर बॉडी बनाते हैं और बीच में किन्हीं कारणों से जिम जाना बंद कर देते हैं, तो आपकी सारी बनी-बनाई बॉडी वापस थुल-थुल, मोटी और बेडॉल हो जाती है। जिम जाकर घंटों आपने मेहनत की, वजन कम किया, लेकिन लगातार आपका वजन कम बना रहे यह भी कोई आसान काम नहीं है। कई लोगों के साथ तो ऐसा भी होता है कि वो जब जिम जाना बंद कर देते हैं, तो पहले से और भी ज्यादा मोटे हो जाते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो, तो इन 6 फलों को जरूर अपनी डायट में शामिल करें। ये ऐसे फल हैं, जो जिम में आपके द्वारा की गई मेहनत को बरकरार रखने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।
जूस या स्मूदीज, जानें क्या है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद
पालक
पालक में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। फाइबर को हमारा शरीर आसानी से पचा लेता है। इसकी वजह से आपको बार-बार भूख लगने की समस्या भी दूर होती है। 7 दिन के लिए ये 7 जूस प्लान, पिएं और रहें हेल्दी
आलू और शकरकंद दोनों हैं सेहत के लिए हेल्दी पर किसे खाना चाहिए लिमिट में, जानें
सेब
यदि आप जिम जाना छोड़ चुके हैं और चाहते हैं कि आपकी बॉ़डी फिट बनी रहे, तो सेब का सेवन करना शुरू कर दें। सेब में फाइबर, फ्लेवोनॉएड, बी-केरोटिन जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके साथ ही सेब में पेक्टिन भी होता है जो वेट कम करने में मददगार साबित होता है। रोज सेब खाने से आप पतले तो रहेंगे ही साथ ही बेली फैट भी कम होगा।
अंडा
अंडे में प्रोटीन काफी अधिक होता है जो कैलोरी बर्न करने में शरीर की मदद करता है। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ्य और मजबूत रखने में भी अंडा बेहद कारगर साबित होता है। प्रतिदिन एक अंडा जरूर खाएं, ताकि आप फिट और फाइन बने रहें।
खीरे
यदि आप चाहते हैं कि आपका वेट हमेशा मेंटेन रहे, तो सिर्फ वर्कआउट करने से बात नहीं बनेगी। इसके लिए प्रॉपर डायट भी है जरूरी। आप दिन भर में जितनी भी कैलोरी का सेवन करते हैं, उसे बर्न करना भी जरूरी है। ऐसे में लो कैलोरी वाले फूड का इस्तेमाल करें। दूषित पदार्थों की वजह से ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं रहता। खीरा ब्लड सर्कुलेशन को ठीक कर बेली फैट को कम करने में मदद करता है। खीरे में लो कैलोरी होती है, वहीं इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में हमारी मदद करते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो बेहद लाभकारी है। एवोकोडो में लेसिथिन अमीनो एसिड बेली फैट को संतुलित करके रखता है। इसमें फाइबर भी होता है जिसकी वजह से जल्दी भूख नहीं लगती। एवोकाडो शुगर को कंट्रोल करके इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखता है। इतना ही नहीं ये बेली फैट को घटाने में भी ये कारगर होता है।