
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 10, 2018 8:27 PM IST
त्वचा से संबंधित संक्रमण को दूर करे काबुली चना।© Shutterstock
भारतीय व्यंजनों में छोले खूब पसंद किए जाते हैं। कोई भी आयोजन हो, छोले की एक-दो डिश तो मौजूद होती ही है। छोले खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही पौष्टिक भी होते हैं। फाइबर से भरपूर छोले काबुली चने या चिक पीज से बनते हैं। आमतौर पर छोले को फायदेमंद आहार से अधिक स्वादिष्ट आहार के तौर पर देखा जाता है। अगर त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो छोले खाने के कई फायदे होते हैं।
अनानास के ये 15 स्वास्थ्य लाभ जानकर, बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप
आइए जानते हैं, छोले जिससे बनते हैं यानी काबुली चने या चिक पीज उससे सेहत को क्या-क्या लाभ होता है। काबुली चने में सैपोनियन नाम का एक फाइटोकेमिकल होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। यह महिलाओं में न सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर की आशंका को कम करता है, बल्कि ऑस्टियोपरोसिस के खतरे को भी कम करता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, क्योंकि इसमें लौह तत्व भी ज्यादा मात्रा में होता है। प्रेगनेंट महिलाएं या फिर बच्चे को दूध पिलाने वाली मांओं के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। जानते हैं इसके त्वचा, बालों और सेहत पर होने वाले अन्य लाभ के बारे में-
हर दिन टोमैटो केचअप खाने से दूर होगी पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या
त्वचा के लिए
- झुर्रियों को करे दूर।
- फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल करने से त्वचा कोमल और ग्लोइंग होती है।
- फेस क्लींजर के तौर पर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पिंपल्स से हुए दाग-धब्बे को भी करे दूर।
- त्वचा से संबंधित संक्रमण को दूर करे। -
- ल्यूकोडर्मा की रोकथाम में सहायक।
- चेहरे के बालों को कम करे।
वजन बढ़ाना चाहते हैं तो शुरू कर दें बीन्स खाना, जानें वजन बढ़ाने के अन्य तरीके
बालों के लिए
- बालों को मजबूत बनाए।
- डैंड्रफ की रोकथाम करे।
”कामू कामू” एक ऐसा फल जिसे खाते ही कम होने लगेगा वजन
सेहत लाभ
- भूख पर काबू हो।
- कोलेस्ट्रॉल को कम करे।
- सलाद के साथ मिलाकर खाने से भी होता है लाभ।
- खनिज लवणों और सॉल्यूबल फाइबर से युक्त होने के कारण कई अन्य लाभ भी होते हैं सेहत पर।
- इसके सेवन से अच्छी नींद आती है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
- दिल से जुड़ी बीमारियों को करे दूर।
- आयरन और मैगनीज की जरूरत पूरी करने के लिए इसका सेवन भी लाभदायक हो सकता है।
- मधुमेह को नियंत्रित रखने में मददगार।