• हिंदी

रात में खाना खाने के बाद टहलने से होते हैं ये 6 फायदे

रात में खाना खाने के बाद टहलने से होते हैं ये 6 फायदे
रात के खाने के बाद टहलने के लाभ इस प्रकार हैं... © Shutterstock

खाने के बाद टहलना रक्त शर्करा कम करने में मदद करता है। यदि आपको डायबिटीज है, तो खाने के बाद 30 मिनट तक टहलने से रक्त शर्करा को कम कर सकते हैं। यह आपके स्वस्थ जीवनशैली के नेतृत्व करने में लाभदायक है।

Written by Anshumala |Published : June 5, 2019 5:34 PM IST

यदि आप खाना खाते ही सो जाते हैं, तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। रात में खाने के बाद टहलना या पैदल चलना सेहत के लिए लाभदायक होता है। भोजन के 20-30 मिनिट बाद तेज चलना या टहलना बेहतर पाचन में मदद करता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है। इसके अलावा जब आप रात में खाना खाने के बाद टहलने जाते हैं, तो अपने उपभोग किए गए पोषक तत्वों का अधिक कुशलता से उपयोग करते हैं। रात के खाने के बाद टहलने के लाभ इस प्रकार हैं...

बेहतर होता है पाचन

पाचन एक धीमी क्रिया है। इसमें समय लगता है। जैसे ही हम अपना भोजन समाप्त करते हैं पाचन शुरू हो जाता है, लेकिन जब आप भोजन ठीक से नहीं चबाते हैं या बहुत अधिक पानी पीते हैं तो यह पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। इससे पाचन खराब हो जाता है जो पेट से सम्बंधित कई प्रकार की समस्या उत्पन्न करता है। ऐसे में रात में खाना खाने के बाद टहलना हमारे पाचन तंत्र को ठीक से चलने में मदद करता है।

पीलिया रोग को जड़ से दूर करने के लिए करें ये 3 योगासन

Also Read

More News

चयापचय की क्रिया तेज करे

रात को खाने के बाद टहलने से पाचन तेज गति से होता है, जिससे कब्ज की शिकायत नहीं होती है। भोजन के बाद पाचन की अगली प्रक्रिया चयापचय होती है। मेटाबॉलिज्म में शरीर भोजन के टूटे हुए अणुओं को और ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इस क्रिया में एक बहुत ही जटिल जैव रासायनिक प्रक्रिया शामिल होती है, जिसके द्वारा शरीर में विभिन्न जीवों द्वारा कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा के रूप में हमारे भोजन और ऑक्सीजन में कैलोरी जारी की जाती है। खाने के बाद टहलना पाचन को तेज करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

नींद आती है अच्छी

रात में सुकून से सोने के लिए डिनर के बाद टहलनें जरूर जाएं। कई बार तनाव के साथ आप सोते हैं। काम या निजी जीवन की परेशानियां आपको शांतिपूर्ण तरीके से सोने नहीं देती है। रात के खाने के बाद टहलने से तनाव का स्तर कम होता है। रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है। यह दोनों अच्छी रात की नींद के लिए महत्वपूर्ण है।

रक्त शर्करा करे कम

खाने के बाद टहलना रक्त शर्करा कम करने में मदद करता है। यदि आपको डायबिटीज है, तो खाने के बाद 30 मिनट तक टहलने से रक्त शर्करा को कम कर सकते हैं। यह आपके स्वस्थ जीवनशैली के नेतृत्व करने में लाभदायक है।

सुबह दौड़ने के बाद जरूर खाएं ये चीजें, होंगे कई फायदे

ब्लड सर्कुलेशन में हो सुधार

शरीर के हर अंग और मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए ब्लड सर्कुलेशन की आवश्यकता होती है। यदि रक्त संचार एक मिनट के लिए भी अवरुद्ध हो जाता है, तो यह शरीर के संबंधित सभी अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। रात का खाना खाने के बाद 15 मिनट टहलने से शरीर के विभिन्न हिस्सों में रक्त संचार बढ़ता है।

वजन होता है कम

वजन कम करने के लिए खाना खाने के बाद पैदल चलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वजन कम करने के लिए आप घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। आप चाहें तो पैदल चलकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं। खाने के बाद पैदल चलना कैलोरी जलाने में मदद करता है। रक्त प्रवाह को प्राप्त करने, एक स्वस्थ वजन बनाए रखने और एक स्वस्थ जीवनशैली जीने में एक महत्वपूर्ण कारक है।