Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of water chestnuts : सर्दियों में खाने के लिए ढेर सारी सब्जियां व फल होते हैं, जिनमें से एक है सिंघाड़ा। सिंघाड़ा पानी में उगने वाला फल है। वैसे तो आमतौर पर इसे ऐसे ही खा लिया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसके हेल्दी स्नैक्स बनाकर भी खाते हैं। खैर, आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंपल सा दिखने वाला यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी कम और एंटीऑक्सीडेंट ज़्यादा होते हैं, जो इसे एक हेल्दी फल बनाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं, तो 100 ग्राम सिंघाड़ा खा सकतें हैं। इसमें लगभग 97 कैलोरी होती हैं, जो इसे हेल्दी स्नैक बनाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको सिंघाड़े के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप सिंघाड़े को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी के अनुसार, मार्केट में मिलने वाले बेहद सस्ते सिंघाड़े स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
सिंघाड़ा फाइबर और कम कैलोरी का एक शानदार सोर्स है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट की मानें, तो फाइबर आपको पेट भरा हुआ महसूस करा सकता है, जिससे आप ओवर-ईटिंग से बच जाते हैं। इसके अलावा, 'द जर्नल ऑफ़ फाइटोफार्माकोलॉजी' में एक स्टडी से पता चलता है कि फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और हेल्दी डाइजेशन में भी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो सिंघाड़ा एक हेल्दी ऑप्शन है।
स्ट्रेस को मैनेज करना अपने आप में स्ट्रेसफुल हो सकता है! इससे राहत पाने के लिए आप सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सिंघाड़ा विटामिन B6 का एक अच्छा सोर्स हैं, जो स्ट्रेस कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।न्यूट्रिनिस्ट की मानें, तो यह विटामिन न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है जो मूड को मैनेज करते हैं, इसलिए रोज़ाना सिंघाड़े खाने से आपका मूड बेहतर हो सकता है।
अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को पीलिया है, तो सिंघाड़े मददगार हो सकते हैं। दरअसल, पीलिया को दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने पर जोर दिया जाता है। हालांकि, सिंघाड़ा ज़्यादातर पानी से बना होता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई कर सकता है, जो पीलिया के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है होता है।
सिंघाड़ा खाने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनती है। दरअसल, सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। यह पिगमेंटेशन की समस्याओं को रोकने में भी मदद कर सकता है। साथ ही, इनमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं।
आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपच और कब्ज की समस्या से भी परेशान रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भी आप सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो फाइबर भोजन को आंतों से गुज़रने में मदद करता है और मल को नरम करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
अधिकतर लोग सिंघाड़ा फल की तरह कच्चा ही खाते हैं। हालांकि, कुछ-कुछ लोग इसे उबालकर सलाद बनाकर भी खाना पसंद करते हैं। आप इसे स्नैक्स के रूप में शाम को खा सकते हैं।