Sign In
  • हिंदी

क्या डायबिटीज में बेसन का सेवन करना सुरक्षित है? जानिए शुगर में बेसन खाने के फायदे और नुकसान

क्या डायबिटीज में बेसन का सेवन करना सुरक्षित है? जानिए शुगर में बेसन खाने के फायदे और नुकसान

Besan For Diabetes: बेसन का सेवन करना क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है? या उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए? आइए जानते है।

Written by Atul Modi |Published : May 4, 2023 6:55 AM IST

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से काफी अधिक होता है इसलिए उन्हें हर चीज खाने से पहले उसके सुरक्षित होने या न होने के बारे में जान लेना चाहिए। आपके द्वारा की गई एक लापरवाही आपके ब्लड शुगर लेवल में काफी बढ़ोतरी कर सकती है इसलिए खाने पीने के मामले में आपको काफी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप बेसन की बात करें तो अलग अलग एक्सपर्ट्स का इस बारे में अलग अलग मानना है। कुछ एक्सपर्ट्स इसके खिलाफ बोलते हैं तो कुछ इसके हक में। लेकिन इससे आपके शरीर और आपकी ब्लड शुगर पर क्या प्रभाव पड़ता है? आइए जानते हैं।

क्या बेसन में शुगर होता है?

डाइट एक्सपर्ट का कहना है की बेसन को चने पीसकर बनाया जाता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 6 होता है जबकि इससे बनने वाले बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है। इस मामले में बेसन का सीमित सेवन करना आपकी डायबिटीज के लिए खतरनाक नहीं है।

बेसन डायबिटीज के दौरान कब खतरनाक बनता है?

बहुत से मामलों में डायबिटीज के दौरान बेसन का सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है। अधिकतर ऐसा बेसन से बने स्नैक्स को खाने से होता है जैसे पकोड़ा खाने से या फिर भाजी आदि का सेवन करने से। इन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ कर एकदम से 28 से 35 तक हो जाता है जो काफी ज्यादा होता है और इससे आपकी ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए स्नैक्स के रूप में बेसन का सेवन करने से बचें।

Also Read

More News

डायबिटीज में बेसन का सेवन कैसे करें?

आपको डायबिटीज के दौरान घर पर बना हुआ बेसन खाना चाहिए। भुने हुए चने का प्रयोग करके आपको घर पर ही बेसन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको उन्हें पूरी तरह से ग्राइंड नहीं करना चाहिए। इसे थोड़ा सा खुरदरा रखना चाहिए। इससे बनने वाले स्नैक्स और फ्राइड आइटम्स की बजाए आप को इससे बनी हुई रोटी खानी चाहिए। इससे आपको डायबिटीज में काफी लाभ मिलेगा। इससे आपकी ब्लड शुगर तो कंट्रोल होगी ही साथ में डायबिटीज के लक्षण कम होने में भी मदद मिलेगी।

डायबिटीज के दौरान बेसन कैसे लाभदायक है?

अगर आप डायबिटिक हैं तो इसकी रोटी का सेवन करने से आपको काफी सारे लाभ मिल सकते हैं क्योंकि बेसन में प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो आपको काफी समय तक पेट भरे रहने में मदद करते हैं और आप बाहर की चीजों की क्रेविंग इतना ज्यादा नहीं करते है। सॉल्युबल फाइबर आपके खून में ग्लूकोज का अब्सॉर्प्शन धीमा करने में मदद करता है और इसी प्रकार का फाइबर बेसन में होता है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है शरीर उनका पाचन देर से कर पाता है और इसी वजह से इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ जाने वाला है। इसमें प्रोटीन भी होता है जो हेल्दी ब्लड शुगर लेवल बनाए रखने में मदद करता है।

इसको खाने के साथ साथ आपको अपना लाइफस्टाइल मैनेज करना होगा और अपनी बाकी की डाइट का भी खास ख्याल रखना होगा ताकि आप कोई लापरवाही न कर पाएं और आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से न बढ़ सके।

निष्कर्ष: इन सभी लाभों के बावजूद भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए और यह ध्यान में रखना चाहिए कि इससे बनने वाला कोई भी फ्राइड और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला स्नेक नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा इसको मात्रा में ही खाना लाभदायक रहेगा।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on