... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 11, 2020 12:09 PM IST
सर्दियों में अदरक वाली चाय पीने के साइड-इफेक्ट, शरीर में हो सकती हैं ये 6 गंभीर परेशानियां
adrak wali chai side effects: सर्दियां आते ही चाय की चुस्की का आनंद अलग ही होता है और अदरक वाली चाय का तो क्या ही कहने। ठंड के मौसम में अदरक की चाय का एक अलग ही मजा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक की चाय पीना आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। सर्दियों की सुबह के दौरान अदरक वली चाय का एक घूंट एक घूंट आपकी अंतरआत्मा को संतुष्टि भले ही देता हो लेकिन कुछ स्थितियों में ये आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।
स्वाद से भरपूर अदरक अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है और कई स्थितियों के इलाज में एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में काम करती है और हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के अलावा गले में खराश को दूर करने का एक जादुई नुस्खा भी है, जिसका बरसों से प्रयोग होता आ रहा है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस शक्तिशाली जड़ी बूटी के अत्यधिक सेवन के कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि कैसे सर्दियों के दिनों में ज्यादा अदरक वाली चाय पीने से आपके शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो अदरक आंतों के माध्यम से भोजन और मल के मार्ग को उत्तेजित कर देती है, जिससे आपको बेचैनी और अपच के कारण दस्त भी लग सकते हैं।
रोजाना 1500 मिलीग्राम (निर्धारित मात्रा ) से अधिक अदरक का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए विशेषज्ञ गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक अदरक का सेवन करने से मना करते हैं। अदरक का सेवन करते वक्त अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अदरक में एंटी-प्लेटलेट गुण होते हैं और इस कारण बहुत ज्यादा अदरक का सेवन करने से रक्तस्राव हो सकता है। भूलकर भी लौंग या लहसुन के साथ मिलाकर अदरक का सेवन न करें। इसके साथ ही अदरक रक्त को गाढ़ा होने से रोकता है इसलिए अगर आपको रक्त के थक्के बनने में मुश्किल होती है या फिर जरूरत से ज्यादा खून आने की परेशानी है तो अदरक इस समस्या को और बढ़ा सकता है।
अदरक वाली चाय पीने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या कम हो सकती है। लेकिन इस बात के भी पर्याप्त सबूत हैं कि अदरक सीने में जलन और खुजली पैदा कर सकती है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।
कई अध्ययनों में ये पाया गया है कि अदरक ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों में एक अच्छी बात है। लेकिन जिन लोगों को सामान्य या फिर लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उन्हें अदरक वाली चाय पीने के बाद कमजोरी महसूस हो सकती है।
चीन के एक अध्ययन में ये पाया गया है कि अदरक का बाल के विकास पर प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में ये पाया गया है कि अगर आप अपने बालों को लंबा करने की कोशिश कर रहे हैं या गंजेपन से जूझ रहे हैं, तो आपको अदरक के सेवन से बचना चाहिए। जिंजरोल बालों को फिर से बढ़ने से रोक सकता है।