Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ginger and Honey Benefits: अदरक और शहद, दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अदरक में विटामिन सी, बी6, मैग्नीशियन, पोटेशियम और जिंक आदि पाए जाते हैं। इसमें जिंजेरोल और शोगाओल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। वहीं, शहद में भी ऐसे ही कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अदरक और शहद की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इन दोनों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग अलग-अलग तरीकों से अदरक और शहद का सेवन करते हैं। आप इन दोनों को एक साथ भी ले सकते हैं, इससे सेहत को ज्यादा लाभ मिलेगा। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में अदरक और शहद खाने के फायदे (Sardiyo me Adra or Shahad Khane ke Fayde)-
सर्दियों में पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है। इस मौसम में कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इसलिए आपको सर्दियों में अदरक और शहद का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक और शहद पाचन-तंत्र में सुधार करते हैं और कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं। आप सर्दियों में रोजाना अदरक और शहद तो अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना अदरक और शहद खाने से कब्ज और एसिडिटी में आराम मिल सकता है। इससे अपच की दिक्कत भी ठीक होती है। अदरक और शहद पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। यही वजह है कि अदरक और शहद वेट लॉस (Ginger and Honey for Weight Loss) में भी सहायक हो सकते हैं।
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं होना बेहद आम हैं। इस मौसम में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से भी सर्दी-जुकाम हो जाता है। इसलिए आपको इस मौसम में अदरक और शहद का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक और शहद खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है। अदरक में जिंजरोल और शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करके सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं।
सर्दियों में शरीर की सूजन कम करने के लिए भी आप अदरक और शहद का सेवन कर सकते हैं। अदरक और शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में असरदार होते हैं। आप रोजाना इन दोनों को एक साथ ले सकते हैं। अगर सर्दियों में जोड़ों मे दर्द या सूजन बनी रहती है तो अदरक के साथ शहद जरूर लें। इससे शरीर की सूजन कम होगी और दर्द से भी राहत मिलेगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।