रोटी बनाते समय आटे में मिलाएं ये चीज, पूरी होगी विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी पूरा करने के लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं। बस रोजाना रोटी बनाते समय उसमें यह एक सफेद चीज मिला लें जो विटामिन बी12 की कमी पूरा करने का काम कर सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 19, 2025 4:32 PM IST

विटामिन बी12 की कमी एक गम्भीर न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी है। क्योंकि, शरीर के लिए विटामिन बी12 एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसी तरह नर्वस सिस्टम की देखभाल और डीएनए से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी विटामिन बी12 मदद करता है। लेकिन, जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है तो इससे शरीर धीरे-धीरे कमजोर और दुर्बल होने लगता है। इसी तरह विटामिन बी12 की कमी (vitamin B12 deficiency symptoms) के कारण बहुत अधिक थकान और शारीरिक कमजोरी महसूस होती है। हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं और हाथों-पैरों में तेज झुनझुनी भी महसूस होती है।

विटामिन बी12 की कमी से कैसे बचें?- How to prevent vitamin B12 deficiency

जैसा कि विटामिन बी12 भोजन से प्राप्त होता है ऐसे में आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि आप उन चीजों का सेवन करें जिनमें विटामिन बी12 होता है। जब आपकी डेली डाइट में ऐसे फूड्स का समावेश नहीं होता जिनसे विटामिन बी12 मिल सकता है तो आपके शरीर में इस पोषक तत्व की कमी होने लगती है। आमतौर पर विटामिन बी12 के लिए नॉन-वेजिटेरियन फूड्स जैसे मीट, अंडे, चिकन और पोल्ट्री प्रॉडक्ट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है और ऐसा माना जाता है कि जो लोग इन चीजों का सेवन नहीं करते उनके शरीर में विटामिन बी12 कम ही रहता है। लेकिन, वेजिटेरियन्स डाइट में दालें और बींस, डेयरी प्रॉडक्ट्स और अन्य चीजों का समावेश करने से विटामिन बी12 मिल सकता है। इसी तरह रोज की रोटी बनाने का तरीका बदलने से भी आपको अधिक मात्रा में विटामिन बी12 प्राप्त हो सकता है। यहां पढ़ें रोटी बनाने के एक ऐसे ही तरीके के बारे में जो विटामिन बी12 की कमी पूरी करने में मदद कर सकती है।

विटामिन बी12 के लिए रोटी में मिलाएं यीस्ट- Mix yeast in roti for Vitamin B12

आप अपनी साधारण रोटी को बनाते समय अगर उसमें थोड़ा-सा यीस्ट मिला लें तो इससे आपकी रोटी का पोषण और गुण बढ़ जाते हैं। आटा गूंथते समय आप आटे में एक चम्मच यीस्ट मिला सकते हैं। आपके आसपास की दुकानों पर यीस्ट आसानी से मिल सकता है जिसके आप दिन में लंच या डिनर की रोटी बनाते समय आटे में मिक्स कर सकते हैं। यीस्ट वाली रोटी खाने से शरीर को विटामिन बी12 मिल सकता है और विटामिन बी12 की कमी से होने वाली समस्याओं से आराम भी मिल सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source