चाहते हैं मेटाबॉलिज्म बढ़ाना, तो डायट में शामिल करें ये चीजें

ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाकर वजन कम करने में काफी सहायक होती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 1, 2018 4:17 PM IST

जब भी हम वजन कम करने के बारे में सोचते हैं तो हमारे सामने मेटाबॉलिज्म शब्द ही आता है। बढ़े हुए वजन के लिए कम मेटाबॉलिज्म को जिम्मेदार माना जाता है। दरअसल, यह शरीर को एनर्जी प्रोवाइड करने और सेल्स बनाने में भी मदद करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। ऐसे में आप इन फूड्स को अपनी डायट में शामिल करें, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक हैं।

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों, अंडे, चिकन, टर्की, मछली, समुद्री भोजन को शामिल करें। जब भी आप प्रोटीन से भरपूर आहार लेते हैं तो यह फैट को मांसपेशियों में परिवर्तित करने काम करते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

जब करते हैं एक्सरसाइज, तो कहां जाती है तोंद पर चढ़ी चर्बी, जानें

हरी पत्तेदार सब्जियां

आयरन से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर का संतुलन बनाए रखती है खासकर पालक। फाइबर, विटामिन, खनिजों का भंडार पालक को एनर्जी बूस्टर भी माना जाता है। इससे खून बढ़ने के साथ ही मेटाबॉलिज्म रेट हाई हो जाती है।

विटामिन सी से भरपूर फल

संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों में 'विटामिन सी' की भरपूर मात्रा होती है। ये फैट को बर्न करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह फ्रूट्स पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है। आप चाहें तो बेरीज जैसे ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज और ब्लैकबेरीज का सेवन भी कर सकते हैं।

वजन नहीं हो रहा कम, तो सूप क्यों नहीं पीते ?

कोको

कोको यानी कॉफी के बीज। आपको जानकर हैरानी होगी की 1 चम्मच कोको या फिर एक कप कॉफी 110 कैलरीज तक को जला देता है। मगर ध्यान रहे कि इसमें चीनी बिल्कुल भी ना हो।

foods which will boost metabolism 1 © Shutterstock

ग्रीन टी

ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाकर वजन कम करने में काफी सहायक होती है। मगर ध्यान रहे कि आप ग्रीन टी खाली पेट पी रहे हो। कुछ दिनों तक लगातर ग्रीन टी पीने से आपको फायदा होगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरके से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आसानी से वेट लॉस किया जा सकता है। अपनी डाइट में 1 या 2 चम्मच ऐप्पल साइड विनेगर जोड़े और मन चाही फिगर पाएं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ने और फैट कम होने लगता है। रोजाना साबुत अनाज का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। अगर आप जल्दी से अपना मेटाबाॅल्जिम बढ़ाना चाहते हैं तो साबुत अनाज जरूर खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source