
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 4, 2023 1:12 PM IST
Food for changing weather: सर्दियों को मौसम जा चुका है और धीरे-धीरे गर्मियों का मौसम बढ़ने लगा है। मार्च का महीना शुरू हुआ नहीं के धूप ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है अब वो दिन दूर नहीं जब तपती धूप और गर्मी हम सभी को बेहाल कर देगी। जब भी सर्दियों के बाद गर्मी आती है तो अचानक से गर्म हुआ तापमान हमें बीमार बना देता है। इसलिए खासतौर पर गर्मियों की शुरुआत मे अपनी हेल्थ की देखभाल करना बहुत जरूरी है। आपको कुछ ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है बस डाइट में कुछ सिंपल चीजों को शामिल करके ही आप दिनभर हेल्दी रह सकते हैं। यदि आप भी अपने शरीर को गर्मियों के लिए रेडी करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ खास टिप्स देने वाले हैं। इस लेख में हम आपको आपकी डाइट में 5 प्रकार के फूड्स को शामिल करने की सलाह देंगे, जो आपकी बॉडी को तपती गर्मियों में भी हेल्दी रखेंगे और आपको बीमार नहीं पड़ने देंगे। चलिए जानते हैं इन 5 प्रकार के फूड्स के बारे में। (best food for summer season in india)
गर्मियों में जितना हो सके सलाद पर फोकस करें, जो आपको अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व देने के साथ-साथ आपकी बॉडी को कूल रखने में मदद करेगा। हालांकि, हम यह नहीं कह रहे की आपको अनाज नहीं खाना है, लेकिन अनाज के साथ जितना हो सके सलाद का सेवन करना न भूलें। गर्मियों में होने वाली सब्जियां जैसे खीरा, ककड़ी, टमाटर और प्याज आदि का सेवन जरूर करें।
सर्दियों से ज्यादा गर्मियों में आपकी डाइट में फलों का होना बहुत जरूरी है। रोज एक फल जरूर खाएं और ज्यादा से ज्यादा फोकस करें मौसमी फलों पर। गर्मियों के दिनों में आम और तरबूज जैसे फलों का सेवन करना न भूलें। साथ ही साथ रोजाना कम से कम एक गिलास किसी न किसी फल का जूस जरूर पिएं या फिर आप मिक्स फ्रूट जूस भी ले सकते हैं।
आप सुबह जो भी डाइट ले रहे हैं, उसके साथ एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स जरूर लें। रातभर भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स का सुबह सेवन करना गर्मियों में और ज्यादा अच्छा रहता है। गर्मियों के दिनों में अपनी डाइट में बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें।
गर्मियों में ठंडी दही और ठंडी छाछ पीना किसी तोहफे से कम नहीं होता है। रोजाना कम से कम एक कटोरी दही और एक गिलास छाछ का सेवन जरूर करें। ये आपको कैल्शियम देने के साथ-साथ आपके डाइजेशन सिस्टम को अच्छा बनाती हैं और साथ ही इससे गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडक भी मिलती है।
गर्मियों के दिनों में यदि आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो पानी आपके लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। गर्मियों के दिनों में पानी आपके शरीर को ठंडा रखने में सबसे ज्यादा मदद करता है और यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो आप गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।