ऐसी होगी करवा चौथ की सरगी, तो दिन भर रहेंगी एनर्जेटिक

करवा चौथ पर सुबह के समय खाई जाने वाली सरगी में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो दिन पर आपको हाइड्रेट रखें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 23, 2018 11:07 AM IST

करवा चौथ का व्रत निर्जला किया जाता है। अर्थात इसमें दिन भर पानी भी नहीं पिया जाता। ऐसे में सुबह के समय ली जाने वाली सरगी बहुत महत्‍वपूर्ण है। इसमें ऐसी चीजें ही शामिल की जाएं, दिन भर आपको फ्रेश और फि‍ट रखें।

क्‍या होती है सरगी

सास की ओर से बहू को दी जाने वाली सरगी सिर्फ रिश्‍ते में प्‍यार की सौगात ही नहीं है, बल्कि यह स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से भी बहुत महत्‍वपूर्ण है। यह दिन निकलने से पहले भोर में ही खाई जाती है। परंपरागत रूप से ही इसमें शामिल की जाने वाली चीजें मौसम और सेहत के लिए बिल्‍कुल अनुकूल होती हैं।

karwa-chauth-sargi परंपरागत रूप से ही इसमें शामिल की जाने वाली चीजें मौसम और सेहत के लिए बिल्कुतल अनुकूल होती हैं।© Shutterstock

ऐसे तैयार करें सरगी की थाली

दूध में फेनियां या सेवई – ट्रेडिशनली सरगी में दूध में फेनियां डालकर खाई जाती हैं। यह न मिलने पर कुछ महिलाएं दूध में सेवई बनाकर भी खाती हैं। दूध और अन्‍न के मिश्रण से बनी यह डाइड प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का मिश्रण है, जो दिन भर के व्रत के लिए आपको शक्ति देता है।

यह भी पढ़ें - खतरनाक हो सकता है खाली पेट ग्रीन टी लेना, जानें क्यों

मिठाई – हर खास अवसर की तरह करवा चौथ की सरगी में मिठाई जरूर होती है। मिठाई में कार्बोहाइड्रेट होता है चीनी में अमिनो एसिड ट्रीप्टोफन होता है। ट्रीप्टोफन सेरोटोनिन न्‍यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ाता है जिससे चक्कर नहीं आते।

फल और सूखे मेवे – सरगी की थाली में इन दोनों का ही खास महत्‍व है। मुट्ठी भर ड्रायफ्रुट्स और फ्रुट्स खाने से आपको दिनभर के सारे विटामिन और मिनरल मिल जाएंगें। शुगर लेवल ठीक रहेगा। थकान महसूस नहीं होगी और आपकी एनर्जी बनी रहेगी।

नारियल की गिरी या नारियल पानी – यूं तो सरगी की थाली में नारियल की गिरी रखी जाती है। यह हाजमे के साथ ही शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करती है। वहीं कुछ महिलाएं नारियल पानी पीना भी पसंद करती हैं।

हल्‍का भोजन – सुबह-सुबह भूख तो बिल्‍कुल नहीं लगती। पर सरगी में रोटी, पूड़ी या परांठा शामिल करना शगुन माना जाता है। रोटी-सब्‍जी आपकी सरगी की थाली को कंप्‍लीट मील बना देती है। जो दिन भर आपको एनर्जी प्रदान करेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source