देशभर में तेजी से बढ़ रही है डेंगू के मरीजों की संख्या, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन मसालों का सेवन

Dengue Prevention: डेंगू से बचाव के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत जरूरी है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे मसालों के बारे में, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 14, 2023 10:32 AM IST

Dengue Prevention: देशभर में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर आपको भी तेज बुखार, खांसी, थकान, कमजोरी, दर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो आपको तुरंत जांच करवानी चाहिए। डेंगू से बचाव के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अगर शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, तो इससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसाले आपके काम आ सकते हैं? जी हां, आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 मसालों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और इंफेक्शन से बचाव में मदद मिलेगी।

हल्दी

हर भारतीय रसोई में हल्दी जरूर मौजूद होती है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि सेहत के भी कई लाभ पहुंचाती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। रोजाना रात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

दालचीनी

ज्यादातर घरों में दालचीनी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। दालचीनी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आप दालचीनी को सब्जी, सूप या चाय में डालकर सेवन कर सकते हैं।

काली मिर्च

काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम और गले की खराश को दूर करने के लिए काली मिर्च आपके बेहद काम आ सकती है। इसके लिए आप गर्म दूध में काली मिर्च पाउडर डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा, आप काली मिर्च की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

लौंग

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप लौंग का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट बनाने में बेहद मददगार हैं। लौंग का सेवन करने से सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत मिल सकती है। इसके लिए लौंग की चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

अदरक

अदरक कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके आलावा, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने का भी काम करता है। आप अदरक को सब्जी, चाय या सूप में डालकर सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source