नींबू को इस तरह करेंं डाइट में शामिल, नहीं बढ़ेगा फैट

खास बात यह है कि इसे सब्‍जी, अचार, सलाद किसी के भी साथ एड किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 22, 2019 10:58 AM IST

नींबू (Lemon benefits) सेहत और सौंदर्य का रखवाला है। इसके सेवन से कई तरह की समस्‍याएं दूर होती हैं। यह बॉडी का नेचुरल क्‍लींजर भी है। वहीं इसके सेवन से चेहरे का निखार भी बढ़ता है। गर्मियों और मानसून में होने वाली कई बीमारियों से नींबू निजात दिलाता है। यह विटामिन सी का सबसे अच्‍छा स्रोत है। आइए जानें कि कैसे किया जा सकता है नींबू का बेस्‍ट यूज (Lemon benefits)

गुणों का खजाना है नींबू (Lemon benefits)

नींबू परफेक्‍ट फ्रूट है। पर खास बात यह है कि इसे सब्‍जी, अचार, सलाद किसी के भी साथ एड किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जिससे सेहत के साथ-साथ यह सौंदर्य के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आप भी नींबू के फायदे लेना चाहते हैं, तो इन तरीकों से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींबू पानी (Lemon benefits)

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना कब्‍ज से राहत दिलाता है। यह वेट लॉस की सबसे अच्‍छी रेमेडी है। आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ कर, उसमें एक चम्‍मच शहद मिलाएं। हर रोज सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीने से पेट पर जमी चर्बी जल्‍दी ही पिघल जाएगी। यह बॉडी को टोन्‍ड अप करने में भी मदद करता है।

स्‍वाद बढ़ाने के लिए (Lemon benefits)

नाश्‍ते में पोहा, उपमा, फ्रूट चाट या अन्‍य स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का स्‍वाद बढ़ाने के लिए भी आप नींबू का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसका खट्टा स्‍वाद नाश्‍ते के जायके को और बढ़ा देगा। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके टूटते नाखूनों को मजबूत करने का काम करेगा।

अचार के रूप में (Lemon benefits)

आप चाहें तो लंच में नींबू का अचार भी शामिल कर सकते हैं। इसके एंटीऑक्‍सीडेंट गुण हाजमा ठीक करने में मदद करते हैं। जिससे खाना आसानी से हजम हो जाता है। इससे मुंह का स्‍वाद भी अच्‍छा रहता है और इसमें मौजूद थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है।

लेमन टी (Lemon benefits)

नींबू में कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं। इनका भरपूर इस्‍तेमाल करने के लिए आप शाम के समय लेमन टी पी सकते हैं। यह वेट लॉस में काफी मददगार है। यह हाई शुगर वाली चाय या कॉफी की तुलना में बेहतर विकल्प मानी जाती है।  खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।

नाश्‍ते में शामिल करें ये खास चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

इस सूप को पीने से एक महीने में गायब हो जाएगा बैली फैट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source