
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 7, 2021 9:15 PM IST
खाना खाने के बाद आप भी पीते हैं चाय, तो जान लें इसके नुकसान...
Tanishaa Mukerji Tea Love: अभिनेत्री काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने इंस्टाग्राम पर टी टीइम की तस्वीर पोस्ट की है। तनीषा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ''टी टाइम हमेशा एक अच्छा समय होता है। मुझे अपने भोजन के बाद एक अच्छी चाय पीना पसंद है। मिठाई या डेजर्ट की बजाय, चाय ही मेरी डेजर्ट है।'' तस्वीर पोस्ट में तनीषा खिड़की के पास चाय के साथ बैठी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनी हुई है। तनीषा को भले चाय पीना बहुत पसंद है, वो भी खाना खाने के बाद, फिर चाहे दिन का भोजन हो या रात का डिनर। लेकिन यहां ये जानना भी जरूरी है कि क्या खाना खाते ही चाय पीना सेहत के लिए सही होता है?
View this post on Instagram
तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने हाल ही में विक्रम राजदान द्वारा निर्देशित एक लघु फिल्म 'लाइफ इज शॉर्ट' से अपना डिजिटल डेब्यू किया। तनीषा ने फिल्म में एक भ्रमित अभिनेत्री की भूमिका निभाई हैं।
1 बेशक गर्मागर्म एक कप चायमिल जाए तो जैसे दिन भर की सारी थकान दूर हो जाए। लेकिन, कुछ लोग दिन भर में कभी भी चाय पीते हैं। कुछ तो बिल्कुल एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी की तरह खाना खाने के बाद चाय पीने के आदि होते हैं, पर क्या ऐसा करना चाहिए? यदि आप ऐसा करते हैं, तो यह आदत आपको नुकसान (khana khane ke bad chai peene ke nuksan) पहुंचा सकती है।
2 खासकर, सर्दी के मौसम में रात में भोजन करने के बाद ही स्वीट डिश या डेजर्ट खाने की बजाय एक कप कॉफी या चायपीते हैं। दरअसल, चाय की पत्ती में एसिडिक गुण मौजूद होते हैं। आप जो भी खाते हैं उसमें प्रोटीन भी होता है। एसिडिक तत्व जब प्रोटीन के साथ मिलते हैं, तो प्रोटीन हार्ड होने के कारण उसे जल्दी पचाना मुश्किल हो सकता है। बेहतर है कि आप खाना खाने के एक घंटे बाद चाय पिएं।
3 यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो भी खाना खाते ही चाय ना पिएं। भोजन में मौजूद आयरन को चाय में मौजूद पॉलिफेनॉल्स तत्व ग्रहण या एब्जॉर्ब नहीं करने (side effects of drink tea after meal) देते हैं। ऐसे में आपके शरीर में आयरन की पूर्ति नहीं हो पाएगी।