राजस्थान में बाजरा रोटी का आनंद ले रहीं हैं कीर्ति कुल्हारी, जानें सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के फायदे

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी राजस्थान में सर्दियों का लुत्फ बाजरे की रोटी (Bajre ki Roti) खाकर उठा रही हैं। उनका मानना है कि राजस्थान की यात्रा के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा है। जानें, सर्दी के मौसम में बाजरा खाना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 16, 2020 8:31 AM IST

Bajra Roti Benefits in Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी (Actress Kirti Kulhari) अपने परिवार के साथ बाजरे की रोटी (Bajre ki Roti) के साथ राजस्थान (Rajasthan) में सर्दियों का आनंद ले रही हैं। उनका मानना है कि राजस्थान की यात्रा के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा है। कीर्ति (Kirti Kulhari) ने शुक्रवार को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजस्थान जर्नी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "बाजरा रोटी लंच (Bajra Roti Benefits in hindi)... मेरी सबसे बड़ी मासी और मेरी भाभी द्वारा बहुत प्यार से बनाया गया ..ये दो लोग जिनकी ताकत और धैर्य की मैं बहुत प्रशंसा करती हूं। उन्हें अधिक शक्ति मिले। मेरे गांव दौरे के दौरान ये सब प्राप्त हुआ। हैशटैग राजस्थान। नोट: राजस्थान की यात्रा के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा है।

जानें, सर्दियों में बाजरा या बाजरे की रोटी खाने के सेहत लाभ

ऊर्जा से भरपूर होती है बाजरे की रोटी

बाजरे में स्टार्च सबसे अधिक होता है। बाजरा खाने से शरीर को ऊर्जा (Bajre ki Roti Benefits in Hindi) की प्राप्ती होती है। बाजरा खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

दिल के लिए हेल्दी है बाजरे की रोटी का सेवन

बाजरे (Millets in hindi) में नियासिन विटामिन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इससे आपके दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। इतना ही नहीं, बाजरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

पाचनशक्ति को मजबूत बनाए बाजरा 

बाजरे (Millet Benefits in hindi) में अघुलनशील फाइबर होता है। ये फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। बाजरे की रोटी (Bajre ki roti ke fayde) खाने से आपको कब्ज, अपच की समस्या नहीं होगी। साथ ही पित्त की पथरी से भी बचाव होता है।

Bajra Roti Benefits in hindi सर्दी के मौसम में बाजरे से बने व्यंजन खाने के कई सेहत लाभ होते हैं।

बाजरा खाने से शरीर रहता है गर्म

सर्दी के दिनों शरीर को अदंर से गर्म रखने के लिए भी बाजरे (millet) का सेवन बेहतर माना गया है। आप बाजरे की रोटी या खिचड़ी बनाकर पूरे ठंड के मौसम में खाकर स्वस्थ बने (Bajra Roti Benefits in hindi) रह सकते हैं।

बाजरा रोटी खाने से वजन होगा कम

अधिकतर लोगों को सर्दी के मौसम में अधिक भूख लगती है। जब आप अधिक खाएंगे, तो वजन बढ़ेगा। सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के व्यंजन भी बनते हैं, जिसे खाकर वजन बढ़ना लाजमी है। पर, बाजरा एक ऐसा अनाज है, जिसे खाने से वजन बढ़ता नहीं, बल्कि वजन कम होता (bajra roti for weight loss) है। इसमें डायटरी फाइबर अधिक होता है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source