
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 6, 2021 4:12 PM IST
अगर आप डाइट पर हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आप एक दिन में 30g मखाना खा सकते हैं।
Health Benefits Of Makhana: अगर आप भी हेल्थ कॉन्शियस हैं तो आपाके मखाने के फायदे के बारे में जरूर पता होगा। दरअसल, मखाना एक ऐसी चीज है जो खाने में लाइट होता है लेकिन इसके फायदे बहुत जबरदस्त हैं। लगभग हर भारतीय चिकन में मखना आसानी से मिल जाएगा। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार जो अपनी और अपनी बेटी की हेल्थ को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं, उनका कहना है कि डाइट में मखाने को एड करने से काफी जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जूही परमार (Juhi Parmar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने मखाने के फायदे (Makhana ke Fayde) बताए हैं। जूही अपने पोस्ट में कहती हैं कि मखाना एक बीज है जो पूरे एशिया में यूज होता है। मखाने को फॉक्स नट्स (Foxnuts Benefits) या लोटस सीड्स (Lotus Seeds Benefits) भी कहते हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस कहती हैं "मखाने को डाइट में शामिल करने से प्रचुर मात्रा में माइक्रो-न्यूट्रीशंस जैसे कि कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है। मखाने एंटीऑक्सीडेंट से लैस होते हैं जो इन्फ्लेमेशन और क्रोनिक डिजीज से बचाते हैं। यह भी कहा जाता है कि मखाने में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। साथ ही मखाना वजन को नियंत्रित रखने और पेट के लिए भी अच्छा होता है।" इसके अलावा सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट नमामी अग्रवाल (Celebrity Nutritionist Nmami Agarwal) ने भी अपने हाल ही इंस्टाग्राम पोस्ट में मखाने के फायदे बताए हैं। वो कहती हैं कि मखाने प्रोटीन और फाइबर से लैस होते हैं साथ ही इनमें सेचुरेटिड फैट भी बहुत कम होता है। मखाने में काफी कैल्शियम होता है जो दांत और हड्डियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
View this post on Instagram
करीब 100 ग्राम मखाने में 350 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें 9.7 प्रतिशत प्रोटीन, 76 प्रतिशत कार्बोहाईड्रेट, 12.8प्रतिशत नमी, 0.1 प्रतिशत हेल्दी फैट, 0.5 प्रतिशत सोडियम, 0.9 प्रतिशत फॉस्फोरस एंव 1.4 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-वी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।