
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 29, 2019 2:10 PM IST
वजन को लेकर हमेशा सोचना खुशियों की बर्बादी है : जमीला जमील। © instagram/Jameela Jamil
ब्रिटिश एक्ट्रेस जमीला जमील (Actress Jameela Jamil) ने वजन को लेकर अपने जुनून की व्याख्या 'खुशियों की भयंकर बर्बादी' के तौर पर की है। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें वजन कम करने को कहा गया था और उन्हें क्रैश डायट (crash diet) और एनोरेक्सिया (anorexia) के साथ जूझना पड़ा।
33 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा कि वह 20 सालों से अधिक समय तक हर रोज खुद का वजन मापा करती थीं और उन्होंने मशीन के स्केल पर क्या देखा इस पर उनका मूड निर्भर किया करता था।
जमीला (Actress Jameela Jamil) ने स्टाइलिस्ट मैगजीन को बताया, "मैं पिछले साल तक हर रोज खुद का वजन लिया करती थी। मेरी जिंदगी के 21 सालों की वह हर सुबह जब मेरा मूड बाथरूम में रखे छोटे से मशीन पर आए नंबर पर निर्भर करता था।"
उन्होंने आगे कहा, "खुशियों की क्या बर्बादी थी। वक्त की क्या भयंकर बर्बादी थी। स्कूल में सबके सामने एक बार वजन लिया गया और कहा गया कि यह अपने क्लास में सबसे वजनी है।'' जमीला ने यह भी कहा कि घर पर उनके माता-पिता सर्पोटिव थे, लेकिन वजन से निपटने के लिए उन्हें क्रैश डायट पर रखते थे। मैं परेशान हो गई थी। मैं कमजोर हो गई थी। सोशल मीडिया के आने से बहुत पहले ही युवा लड़कियों पर वजन कम करने का दबाव डाला जाता था।
आजकल वजन बढ़ना एक बीमारी होती जा रही है। खासकर, युवतियों में वजन कम करने का क्रेज बहुत अधिक देखा जाता है। जीरो साइज फिगर पाने के चक्कर में युवतियां कई तरह के वेट लॉस डाइट जैसे क्रैश डाइट, कीटो डाइट, लो-कार्ब डाइट फॉलो करती हैं, पर इनके कुछ साइड इफेक्ट (quick weight loss side effects) भी शरीर पर देखने को मिलते हैं। मोटापे से जो भी पीड़ित होते हैं वो लोग वजन कम करने की जद्दोजहद में हर वो चीज करते हैं, जिससे उनके शरीर पर बुरा असर हो सकता है। कई लोग तो ऐसे हैं कि जल्दी वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं, तो वहीं कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कम समय में ज्यादा वजन कम करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
वजन कम करने के लिए यदि आप कैलोरी फ्री डाइट ले रहे हैं, तो इससे शरीर में न्यूट्रिशन की कमी (weight loss side effects) होने लगती है। इन दिनों लोग कीटो डाइट को खूब फॉलो कर रहे हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट नहीं होता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। यदि आपकी डाइट में लो कार्बोहाइड्रेट या बिल्कुल भी कार्बोहाइड्रेट नहीं होगा, तो आपको जल्दी थकान महसूस हो सकती है। ऐसे लोगों का मूड भी तेजी से स्विंग होता है। कई लोगों में तो खून की कमी हो जाती है।
यदि आप कम समय में अधिक वजन कम करना चाहते हैं, तो मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है। डाइट में कैलोरी की कमी होने से मेटाबॉलिज्म के काम करने की क्षमता धीमी हो जाती है। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही ढंग से काम नहीं करता है, तो वजह कम होने की बजाय बढ़ने लगता है।
हद से ज्यादा वजन कम करने के चक्कर में आप जो डाइट लेते हैं, उससे कई बार फैट कम नहीं होता, बल्कि मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।
कुछ वजन कम करने वाले डाइट ऐसे होते हैं, जिनके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। शरीर में पानी की कमी होने से कब्ज, सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और एनर्जी की कमी महसूस होती है। त्वचा ड्राई नजर आने लगती है।
जब जमीला (Actress Jameela Jamil) के घर वालों ने वजन कम करने के लिए कहा था, उस दौरान वो एनोरेक्सिया की शिकार हो गई थीं। एनोरेक्सिया (anorexia) से पीड़ित लोग अपने वजन को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहने लगते हैं। दिमाग में हर समय वजन घटाने का फितूर सवार रहता है। इस कारण वह बहुत ही कम खाते हैं। ऐसे लोग अपने शारीरिक बनावट को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। खुद को देर-देर तक भूखा रखते हैं। वेट लॉस मेडिसिन का सेवन करते हैं। एनोरेक्सिया को एनोरेक्सिया नर्वोसा भी कहा जाता है। इसके लक्षणों में वजन अचानक कम होना, (symptoms of anorexia nervosa), त्वचा पीला होना, ड्राई होना, महिलाओं में पीरियड्स इर्रेगुलर होना, शरीर पर हल्के बालों का होना, सिरदर्द, नींद में कमी, अवसाद और तनाव ग्रस्त रहना, कब्ज आदि शामिल हैं।
जमीला जमील क्रैश डाइट पर भी थीं, क्योंकि उनके घर वाले चाहते थे कि वो क्रैश डाइट फॉलो करें। इससे वजन तेजी से कम होता है। इस डाइट प्लान को कोई भी फॉलो कर सकता है। वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट प्लान एक ऐसा डाइट प्लान है, जो बहुत कम समय में तेजी से वजन कम करता है। इस डाइट प्लान का मुख्य उद्देश्य हर दिन ली जाने वाली कैलोरी को कम करना है। माना जाता है कि यह डाइट प्लान कुछ ही दिनों में परिणाम दिखाने लगता है। यदि आपको बार-बार पार्टी-फंक्शन आदि में जाना पड़ता है, लेकिन आप वजन अधिक होने के कारण जाना नहीं चाहते हैं, तो क्रैश डाइट का पालन कर सकते हैं। इससे आपका वजन मनचाहे तरीके से कम हो सकता है। तो यदि आप भी वजन तेजी से कम करने का सोच रहे हैं, तो इसके साइड एफेक्ट्स को भी जान लें।
बहुत कम या बहुत ज्यादा खाना ”ईटिंग डिसऑर्डर” है वजह, जानें इसके बारे में सबकुछ
एक ऐसा मनोरोग जो आपको खाना नहीं खाने देता
खाने से लगता है डर ? एनोरेक्सिया है, तो ट्राई करें ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे
इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)