सर्दियों में मिर्जापुर के कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी पीते हैं ये स्पेशल चाय, रेसिपी जान आप भी हो जाएंगे फैन
सर्दियों में मिर्जापुर के कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी पीते हैं ये स्पेशल चाय, रेसिपी जान आप भी हो जाएंगे फैन
Actor pankaj tripathi special masala : एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वो अपनी मसाला चाय खुद बनाते हैं और वो काफी स्पेशल होती है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी (Masala Chai Peene ke Fayde)।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 19, 2025 11:13 AM IST
Actor pankaj tripathi special masala : सर्दियों में क्या आपको भी कड़क मसालेदार चाय पीना पसंद है? अगर हां तो नॉर्मल चाय की बजाय मिर्जापुर के कालीन भइया उर्फ पंकज त्रिपाठी की स्पेशल मसाला चाय ट्राई कीजिए। अपनी सादगी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें मसाला चाय बहुत पसंद है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वो सिंपल मसाला चाय जिसमें अदरक, दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल होता है, वो नहीं पीते, बल्कि अपनी चाय को कड़क, स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं पंकज त्रिपाठी की स्पेशल कड़क मसाला चाय की रेसिपी (Pankaj Tripathi Ki Special Kadak Chai ki Recipe)।
पंकज त्रिपाठी की कड़क मसाला चाय की रेसिपी- How To Make Pankaj Tripathi Masala Chai
इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को गैस पर गर्म होने के लिए डाल दें।
अब इमामदस्ते में विभिन्न प्रकार के मसाले जैसे काली मिर्च, अदरक, अजवाइन, इलायची को डालकर अच्छे से कूट लें।
अब उबलते पानी में सारे कूटे हुए मसाले डालकर 1 मिनट के लिए पकाएं। इसमें 1 तेजपत्ता डालकर छोड़ दें।
सभी मसाले पानी में अच्छे से उबल जाए तो इसमें 1 चम्मच चाय की पत्ती डालकर पकाएं। पानी में चाय पत्ती का रंग आ जाए तो दूध डालिए।
इन सभी चीजों को अच्छे से 2 मिनट तक पका लें। अगर आपको चाय मीठी पसंद है, तो उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर पकाएं।
पंकज त्रिपाठी की स्पेशल कड़क मसाला चाय तैयार हो चुकी है। इसके बाद गैस बंद करके चाय कप में छान लीजिए और सिप-सिप करके पीकर इसका मजा लीजिए।
सर्दियों में मसाला चाय पीने के फायदे- Benefits of Drinking Masala tea in Winter
सर्दियों में मसाला चाय पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। मसाला चाय में अदरक, काली मिर्च और दालचीनी का इस्तेमाल होता है। इन मसालों में थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। नियमित रूप से मसाला चाय पीने से ठंड से बचाव होता है।
पंकज त्रिपाठी की तरह ही मेरी मॉम भी मसाला चाय को सर्दियों के लिए बहुत अच्छा मानती हैं। मसाला चाय में इस्तेमाल होने वाला अदरक गले की खराश कम करता है। वहीं, लौंग और काली मिर्च सर्दियों में सीने में जमने वाली बलगम को निकालती है। इसके अलावा दालचीनी सर्दी-खांसी व जुकाम की परेशानी को दूर रखती है।
सर्द हवाओं के कारण अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी और कमजोर इम्यूनिटी की समस्या भी देखी जाती है। मसाला चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में मसाला चाय पीने से आपको बार-बार बीमारी नहीं घेरती है।
जिन लोगों को सर्दियों में जोड़ों में दर्द और शरीर में अकड़न की समस्या रहती है, उन्हें मसाला चाय पीने से आराम मिलता है। मसाला चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों में दिन में 1 बार मसाला चाय पीने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है।
सर्दियों में सुस्ती और आलस बढ़ जाता है। मसाला चाय सुस्ती को भी दूर करती है। मसाला चाय की खुशबू और स्वाद दिमाग को रिलैक्स करता है। इससे सर्दियों में होने वाला मानसिक तनाव कम होता है।
Highlights
पकंज त्रिपाठी मसाला चाय में तेजपत्ता डालते हैं।
सर्दियों में मसाला चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.