Acidity Causing Foods: एसिडिटी बढ़ाते हैं ये 7 फूड्स, सर्दियों में रहें इनसे दूर

पढ़ें कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आपकी एसिडिटी की समस्या गम्भीर हो सकती है। इसीलिए, इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 12, 2023 9:07 PM IST

Acidity Causing Foods:अनहेल्दी डाइट और गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। जिन लोगों को बार-बार पेट की समस्याएं होती हैं उन्हें अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। गलत समय पर खाने-पीने, प्रोसेस्ड फूड्स खाने या तेल-घी वाली चीजों का अधिक सेवन करने से भी डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है और आपको एसिडिटी, हार्ट बर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही कुछ फूड्स का नेचर ऐसा होता है कि वे आपकी एसिडिटी की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आपकी एसिडिटी की समस्या गम्भीर हो सकती है। इसीलिए, इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। (common foods causing acidity in hindi)

पेट में तेजाब बढ़ाते हैं ये फूड्स, खाएंगे तो बढ़ जाएगी परेशानी

बोतलबंद ड्रिंक्स

आपने भी अक्सर देखा होगा कि छोले-भटूरे, डोसे या चाट खाने के बाद लोग एक बोतल कोल्ड्रिंक या सोडा पी लेते हैं। ऐसा वो खाना पचाने के लिए करते हैं लेकिन, इन ड्रिंक्स के सेवन का असर बिल्कुल उल्टा होता है। बोतलबंद ड्रिंक्स पीने से आपको एसिडिटी हो सकती है। इससे पेट फूलने और पेट में भारीपन की भी समस्या हो सकती है। साथ ही कोल्ड्रिंक का अधिक सेवन करने से दांतों को नुकसान होता है।

मछली और सी फूड

एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को सीफूड का सेवन भी संभालकर करना चाहिए। क्योंकि मछली, प्रॉन्स और अन्य सीफूड्स खाने से एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेषकर मछली में एसिड का लेवल बहुत हाई होता है और इसीलिए, मछली का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या गम्भीर हो सकती है।

खट्टे फल

संतरा, नींबू, चकोतरा और मौसमी जैसे फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। स्वाद में खट्टे ये सभी फल एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसीलिए, इनका सेवन सावधानी से करना चाहिए।

खाने-पीने की ये चीजें भी बढ़ाती हैं एसिडिटी

  • कॉफी
  • बेकरी प्रॉडक्ट्स
  • पिज्जा और बर्गर
  • दालें

एसिडिटी से बचने के उपाय (Ways to prevent acidity)

  • हर बार खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक करें।
  • जो लोग डेस्क जॉब करते हैं या जिनके काम में लगातार कई घंटों तक बैठे रहने का काम है, उन्हें एसिडिटी भी अधिक होती है ऐसे लोग हल्का सुपाच्य खाना खाएं।
  • तेल-मसाले का प्रयोग कम करें।
  • शराब का सेवन कम करें।
  • सिगरेट पीने की आदत छोड़ दें।
  • नींद पूरी ना होने से भी डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, हर दिन कम से कम 8 घेंट की नींद सोएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.