... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 6, 2020 10:54 AM IST
Aam Pora Sharbat Recipe : आम से बने इस शरबत से वजन होगा कम, इस तरह घर पर करें तैयार।© Shutterstock.
Aam Pora Sharbat Recipe : गर्मियों से राहत पाने के लिए हम नींबू पानी और अन्य तरह के शरबत पीते हैं। उत्तर भारत में नींबू पानी के साथ-साथ बेल का शरबत, सत्तू का शरबत और जलजीरा का अधिक सेवन किया जाता है। वहीं, बंगाल में एक खास तरह का शरबत तैयार करते हैं, जिसका नाम है आम पोरा (Aam Pora Sharbat Recipe)। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जो गर्मियों से राहत दिलाने में मदद करता है। आज हम आपको आम पोरा की रेसिपी (Aam Pora Sharbat Recipe ) के बारे में बताने जा रहे हैं, इससे पहले आइए जानते हैं, इसके सेवन से क्या फायदे होते हैं।
आम का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कच्चे आम में भरपूर रूप से एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। आम पोरा के सेवन से माइक्रोबियल और फंगल संक्रमण को विकसित होने से रोका जा सकता है।
आम के सेवन से आपका वजन भी तेजी से घटेगा। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो जंक या उच्च कैलोरीयुक्त भोजन को खाने से रोकता है। इसके साथ ही आम के सेवन से भूख कम लगती है। भूख नियंत्रित होने पर बेली फैट तेजी से कम होता है।
आम में पाचन तंत्र को बेहतर करने की शक्ति होती है। आम एक प्राकृतिक लैक्सटेसिव है, जो चयापचय की क्रिया को उत्तेजित करने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही आम में फाइबर होता है, जो आंत्र पथ के माध्यम से मल को आसानी से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करे ये 3 योगासन, डायबिटीज में होने वाली परेशानियों से पाएं छुटकारा
Tips for Strong Muscles : इन टिप्स को फॉलो कर अपनी मांसपेशियों को करें मजबूत
पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, नियमित रूप से करें ये 3 योगासन
इन 5 प्वाइंट को दबाने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी होगी कम
हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट