Aam Panna Side Effects: गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पीते हैं अधिक आम पन्ना, तो जान लें नुकसान

गर्मी के मौसम में आम पन्ना का सेवन करना बेहद ही फायदेमंद होता है। लू या हीट स्ट्रोक (Heat stroke), डिहाइड्रेशन से बचाता है आम पन्ना। हालांकि, इसके फायदों के साथ ही कुछ नुकसान भी सेहत को हो सकते (Aam Panna Side Effects in Hindi) हैं। जानें, उन नुकसान के बारे में यहां....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 30, 2021 6:25 PM IST

Aam Panna Side Effects: गर्मी के मौसम में लू, डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत होती है। इससे बचने के लिए आप आम पन्ना का सेवन करते होंगे। कच्चे आम से तैयार खट्टा-मीठा आम पन्ना (Aam panna) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लोग इसे बड़े चाव से पीते हैं। गर्मी के दिनों में सिर्फ ठंडा पानी पीने से आप अंदर से फिट नहीं रह सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। आम पन्ना एक बेहद ही कूल ड्रिंक है। लू या हीट स्ट्रोक (Heat stroke), डिहाइड्रेशन से आप आम पन्ना पीकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि, कच्चे आम से बने आम पन्ना को पीना जितना लाभ पहुंचाता है, उतना ही इसके अधिक सेवन से आपकी सेहत को कुछ नुकसान भी (Aam Panna Side Effects in Hindi) हो सकता है। जानें, उन नुकसान के बारे में यहां....

आम पन्ना अधिक पीने के नुकसान (Side Effects of Aam Panna in Hindi)

1 आम पन्ना में अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। यदि आप वजन कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो इसका सेवन कम करें। साथ ही डायबिटीज रोगियों को भी आम पन्ना अधिक पीने से बचना (Aam panna ke nuksan in hindi) चाहिए। यदि डायबिटीज है और आम पन्ना चाहते हैं पीना, तो इसमें नमक या चीना ना मिलाएं।

2 चूंकि कच्चा आम स्वाद में बहुत खट्टा होता है। जिन लोगों को गैस (Acidity) की समस्या है, उन्हें खट्टे का अधिक सेवन करने से पेट में गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है।

3 इस कूल समर ड्रिंक को पीने से कुछ लोगों को डायरिया की समस्या भी शुरू हो जाती है। कोशिश करें कि एक दिन में एक गिलास या 1 कप ही पिएं।

4 चीनी डालकर या बहुत खट्टा आम पन्ना का सेवन डेली करते हैं, तो दांतों के एनेमल खराब हो सकते हैं। साथ ही गले में खराश की समस्या भी कुछ लोगों को हो जाती है।

आम पन्ना के फायदे (Aam Panna Benefits In Hindi)

1 गर्मी में हीट स्ट्रोक यानी लू से बचने के लिए सबसे बेहतरीन समर नेचुरल ड्रिंक है आम पन्ना। घर से निकलने से पहले एक गिलास आम पन्ना पीकर जरूर निकलें।

2 शरीर में खून की कमी को दूर करता है आम पन्ना का सेवन। जब हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है, तो आप एमीनिया के शिकार हो सकते हैं। इससे बॉडी सेल्स में ऑक्सीजन भी सही से नहीं पहुंच पाता है। आम पन्ना पीने से खून में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है।

3 रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के लिए भी आप आम पन्ना का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी (Vitamin C) और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होने के कारण यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

Aam Panna Benefits in Hindi (आम पन्ना के फायदे) : गर्मी का सुपर कूल और हेल्दी ड्रिंक है आम पन्ना, पिएंगे तो होंगे ये टॉप 5 फायदे

आम खाने के बाद इन 5 चीजों को खाना है जहर के समान, इन रोगों से घिर सकता है आपका शरीर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source