
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 22, 2020 10:17 AM IST
गर्मी का सुपर कूल ड्रिंक है आम पन्ना, पिएंगे तो होंगे ये 5 टॉप फायदे।
अभी से ही दिन के समय में धूप में थोड़ी देर रहने से ही गर्मी लगनी शुरू हो गई है। जरा सोचिए, अप्रैल आते-आते क्या हाल होगा। गर्मी अधिक पड़ने से सबसे ज्यादा प्यास लगती है, लेकिन यह मौसम अपने साथ कई समस्याएं भी लाता है। ऐसे में सिर्फ पानी पीने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए कुछ समर हेल्दी कूल ड्रिंक पीने की जरूरत होती है। लू या हीट स्ट्रोक (Heat stroke), डिहाइड्रेशन से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे में आप कच्चे आम से बने आम पन्ना का सेवन (aam panna benefits in hindi) जरूर करें। यह हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि से खुद को बचाए रखने का सबसे बेहतरीन उपाय है।
आम पन्ना एक कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसे पीने से शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिलता है। इसमें विटामिन, मिनरल और पोटैशियम होता है, जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। ये हैं आम पन्ना से होने वाले सेहत लाभ (aam panna benefits) -
कच्चे आम भी होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके ये 5 लाभ
मौसम चाहे कोई भी हो, शरीर के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत निकल जाता है, खासकर सोडियम। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के लिए आप आम पन्ना पिएं।
आम पन्ना में काफी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। गर्मी में बीमार नहीं पड़ने के लिए आप इस कूल ड्रिंक को जरूर पिएं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद माइक्रोब्स से लड़ने में मदद करते हैं।
Singhara Benefits in Hindi (सिंघाड़ा के फायदे) : कई रोगों से बचाए कच्चा सिंघाड़ा, जरूर करें सेवन
विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आंखों की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। इसे पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों की रेटिना के डिजेनेरेशन को रोकने के लिए अत्यधिक प्रभावी होता है।
आम पन्ना पिएंगे, तो पेट की तकलीफ नहीं होगी। पाचन शक्ति मजबूत होगी। गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। आम में एसिड होते हैं, जो पित्त के स्राव को बढ़ाते हैं। यह आंतों के लिए हीलिंग एजेंट की तरह काम करता है।
Bael Benefits in Hindi : कब्ज और बढ़ते वजन की समस्या चुटकी में करे दूर बेल, इसके कई और भी फायदे हैं
अधिक महिलाएं एनीमिया से पीड़ित होती हैं। आम पन्ना को एनीमिया के खिलाफ लड़ने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। यह रक्त में लाल रक्त कोशिका को बढ़ाता है।