Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह एक गिलास पानी बचाएगा दिन भर की बीमारियों से

सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्‍म और इम्‍यून सिस्‍टम को बेहतर बनाता है।

सुबह एक गिलास पानी बचाएगा दिन भर की बीमारियों से
सुबह खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्‍म और इम्‍यून सिस्‍टम को बेहतर बनाता है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : October 16, 2018 10:27 AM IST

हमारे शरीर में लगभग 70 फीसदी पानी शामिल हैं, और इसके आपको कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पानी हमारे सभी अंगों के सामान्य और कामकाज के लिए आवश्यक है। खाली पेट पानी पीने से पाचन में सुधार, उर्जा में बढ़ोतरी होती है।

मल त्याग में आसानी

खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र को विनियमित करने में सहायता मिलती है। जब आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं, तो मल त्याग करने में आपको बहुत आसानी होती है। इसके अलावा जो लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती। सुबह पेट साफ होने की वजह से ऐसे लोग जो कुछ भी खाते हैं उसका उनके शरीर को पूरा फायदा मिलता है। कब्ज की वजह से होने वाले अन्य रोग भी नहीं होते।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें -   सेहत रही अच्‍छी, तो सफलता मिलेगी पक्‍की

उर्जा को बढ़ाए

यदि आप नींद या आलस महसूस करते हैं, तो खाली पेट पानी पीने से आप तुरंत उर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं को तेजी से बढ़ाने में सहायता करता है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलती है।

आपकी भूख को बढ़ाए

पीने का पानी नियमित रूप से आपके आंतों को साफ़ करने में मदद करता है, इससे आपको सुबह में भूख लगती है ताकि आप समय पर अपना नाश्ता कर सकें। इसके अलावा सुबह उठकर पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं।

यह भी पढ़ें – चाहिए हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी, तो जरूर खाएं कीवी

खून को साफ करने में करे मदद

खाली पेट पानी पीने से कोलन की सफाई में मदद मिलती है, जिससे पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सहायता मिलती है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है। खून साफ हो जाने से स्किन पर भी चमक आती है।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत

कंप्‍लीट हेल्‍थ के लिए पानी बहुत ही जरूरी है। शरीर में द्रव संतुलन या फ्लूड बैलेंस को बनाए रखने के लिए पानी आवश्यक है। खाली पेट नियमित रूप से पानी पीने से हमारी इम्यून सिस्टम बहुत ही मजबूत होता है। यह आपको संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें – वर्ल्‍ड फूड डे :  आपने डस्‍टबिन में तो नहीं फेंक दिया किसी के हिस्‍से का निवाला

मेटाबॉलिज्म दर को ठीक करे

सुबह उठकर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है। यदि आप डाइट पर हैं, तो खाली पेट पानी पीने से आपके डाइट को बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि यह चयापचय या मेटाबॉलिज्म दर को लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ाने में सहायता कर सकता है। मेटाबॉलिज्म को तेज करने से भोजन की तेज पाचन में मदद मिलती है, और यह लंबे समय तक वजन कम करने में सहायता करता है। बेहतर परिणामों के लिए प्रति दिन कम से कम चार लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू कर दीजिए।

नई कोशिकाओं का निर्माण

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खाली पेट पानी पीना आपको सक्रिय रखता है। सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, जिसका अर्थ है कि अधिक ऑक्सीजन आपकी कोशिकाओं तक पहुंचेगी जिससे आपके शरीर को उर्जा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

About the Author

... Read More