Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ग्रीन टी आजकल लोगों के फेवरेट ड्रिंक में शामिल है। इसके अनगिनत फायदों के कारण लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। 17वीं शताब्दी से यह हर्बल चाय चीन और जापान के लोगों की दिनचर्या में शामिल है। हालांकि ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। कई विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों ग्रीन टी के नाम पर कई प्रकार की चाय उपलब्ध हैं, लेकिन ये सभी पोषण के मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं। इनमें से कई में बहुत ही कम पोषक तत्व, विटामिन और खनिज होते हैं। ऐसे में ग्रीन टी लेते समय इनके पैकेट पर लिखी जानकारी को ठीक से पढ़ना चाहिए। एक अच्छी ग्रीन टी आपको कई बीमारियों से बचाती है। चलिए जानते हैं ग्रीन टी पीने से किन बीमारियों का खतरा कम होता है।
कहते हैं आधी स्वास्थ्य समस्याएं पेट से जुड़ी हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से आपका पाचन तंत्र सुधरता है। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करती है।
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। एक शोध के अनुसार जो लोग नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते हैं, उनमें हार्ट डिजीज के कारण मौत होने का खतरा कम होता है।
ग्रीन टी का नियमित सेवन आपको स्ट्रोक से बचाता है। एक शोध के अनुसार जो लोग नियमित रूप से प्रतिदिन चार कप ग्रीन टी पीते हैं, उनमें स्ट्रोक का जोखिम बहुत कम हो जाता है। वहीं ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन आपकी याददाश्त को बढ़ाता है। यह चाय आपकी टेंशन को कम करती है।
डायबिटीज अब हर उम्र के लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है और इससे छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी आपकी मददगार हो सकती है। ग्रीन टी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज के खतरे को कम करती है। खासतौर पर यह टाइप 2 डायबिटीज को रोकने के लिए कारगर है।
अधिकांश लोग वेट लॉस के लिए ही ग्रीन टी पीते हैं और ऐसा करना काफी हद तक ठीक भी है। अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन टी और अदरक दोनों ही तेजी से वजन कम करते हैं। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नामक यौगिक मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे फैट तेजी से कम होता है।
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाती है। जिससे झुर्रियों और फाइन लाइंस की परेशानी दूर होती है। इस हर्बल टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो स्किन की सूजन को कम करते हैं। यह पिंपल्स, रोजेसिया और एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम को भी खत्म करने में मदद करती है।