Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
वजन घटाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं तो अपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में डाइट प्लानभी जरूर शामिल रहता है। वजन घटाने के लिए डाइट प्लान अगर सही नहीं रहेगा तो वजन नहीं घटता है। वजन घटाने के लिए हेल्दी व टेस्टी खाना जरूरी होता है। हेल्दी खाना आपके शरीर को पोषण देता है तो टेस्टी खाना आपके मन को खूशी देता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए हम यहां ओट्स से बनने वाली खास तरह के टेस्ट डाइट के बारे में बता रहे हैं। वजन घटाने के लिए ओट्स से बनी ये फूड बहुत ही कारगर होते हैं। आइए जानते हैं ओट्स से बनने वाले इन फूड्स के बारे में......
यह उपमा लो फैट, पौष्टिकता से भरपूर और स्वादिष्ट होता है। इसको बनाने के लिए जिन सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया जाता है वे विटामिन, मिनरल और एन्टीऑक्सिडेंट का स्रोत होते हैं। और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप बादाम और किशमिश भी डाल सकते हैं। रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें।
वेट लॉस का प्रोग्राम है, और खीर खाने का मन कर रहा है। कोई बात नहीं ये खीर बनायें और जी भर कर खायें। इसमें ड्राइ फ्रूट्स डाला जाता है जो ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स का स्रोत होते हैं और ओट्स फाइबर का। गाजर में विटामिन ए और सी होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
ओट्स कॉर्नफ्लेक्स को साथ मिलाकर जो लड्डू बनेगा वह यम्मी और हेल्दी के सिवा कुछ भी नहीं हो सकता। ये लड्डू न सिर्फ आपके मीठा खाने की इच्छा को संतुष्ट करता है बल्कि कैलोरी काउन्ट को भी कंट्रोल में रखता है। इस लड्डू को गुड़ डालकर बनाया जाता है और इसको बार-बार खाने से आप खुद को रोक नहीं पायेंगे। रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें।
स्नैक टाइम में छोटे भूख के लिए इससे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। ये चाट लो कैलोरी, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। जब भूख लगे तब ओट्स, सब्जी, चना, दही और चटनी डालकर इस चाट को बना लें और चाट खाने के लुत्फ उठायें।
आपके रोज के पालक पनीर में कुछ नयापन लाने के लिए इस रेसिपी को ट्राइ कीजिए। पालक में विटामिन होता है तो ओट्स में फाइबर और पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है।
हर दक्षिण भारतीय डिशेज़ लवर के लिए इस लो कैलोरी उत्तपा से दूसरा अच्छा विकल्प और हो ही नहीं सकता है। अगर आप डाइबीटिज, कोलेस्ट्रॉल और हर्ट डिज़ीज से ग्रस्त हैं तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राइ करें। यह रेसिपी सूपर हेल्दी होने के साथ भूख को भी मिटाता है। रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें।
क्या आप बोरिंग ओट्स के साथ फिरनी जैसा टेस्टी रेसिपी ट्राई करना नहीं चाहेंगे। इस फिरनी के रेसिपी में एप्पल, ओट्स और लो फैट मिल्क डाला जाता है जो लो कैलोरी वाले होते हैं। इसलिए बिना कैलोरी से डरे इस यम्मी एंड टेस्टी फिरनी को ट्राइ करें।
रोल्ड ओट्स से बना डम्प्लिंग में न सिर्फ कैलोरी लो होता है वरन् पेट भी देर तक भरा रहता है। इस डम्प्लिंग को आप टोमाटो चटनी के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।
यह सूप तो सूप के रेसिपी में सबसे ऊपर आएगा क्योंकि इसमें बहुत तरह की सब्ज़ियाँ और ओट्स डाला जाता है जो पेट को देर तक संतुष्ट रखकर बेवज़ह खाने की इच्छा से राहत दिलाता है। सब्ज़ियाँ एन्टीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मदद करते हैं। पढ़े- हेल्दी रेसिपी: ओट्स स्ट्रॉबेरी ड्रिंक