धनिया के बीजों के अत्यधिक प्रयोग से लिवर को हो सकता नुकसान, जानिए धनिया बीज के अन्य नुकसान

आइए जानते हैं धनिये के बीजों का ज्यादा प्रयोग करने से कुछ होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 9, 2022 7:01 AM IST

अगर आप धनिया के बीजों को एक सीजनिंग के रूप में प्रयोग करते हैं या फिर इसे फ्लेवर एड करने के लिए प्रयोग करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इसका प्रयोग ग्रेवी, चटनी आदि बनाने के लिए काफी ज्यादा किया जाता है। वैसे तो इसका प्रयोग करना काफी सुरक्षित होता है लेकिन फिर भी इसके कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके ज्यादा प्रयोग करने से कुछ होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में।

धनिया के बीज के नुकसान - Side Effects of Coriander Seeds In Hindi

1. लीवर समस्याएं

धनिया के बीजों का ज्यादा प्रयोग करने से आपके लीवर में समस्याएं देखने को मिल सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से बाइल सिक्रेशन ज्यादा हो सकती है जिससे कुछ असामान्य स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

2. एलर्जिक रिएक्शन

कुछ लोगों को धनिया के बीजों का सेवन करने से एलर्जी हो जाती है और इस रिएक्शन के लक्षणों में रैश होना, सांस लेने में कठिनाई होना, चक्कर आना, सूजन आना, खुजली होना आदि देखने को मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो एक बार अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे लें।

3. प्रेग्नेंसी और ब्रेस्ट फीडिंग

अगर आप गर्भवती हैं या नई मां बनी हैं तो आपको धनिया के बीजों का प्रयोग काफी कम मात्रा में करना चाहिए। इसका प्रयोग ग्लैंड सिक्रेशन और थायरॉयड ग्लैंड पर देखने को मिल सकता है। यह बच्चे और मां दोनों के लिए ही खतरनाक हो सकता है।

4. सांस लेने में समस्या होना

अगर इसका प्रयोग लंबे समय तक किया जाता है तो आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है और इसके साथ ही छाती में दर्द और गला सूखने जैसे साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं।

5. सूर्य से होने वाली सेंसटिविटी

कई बार धनिया के बीजों का प्रयोग करने से आप सूर्य से ज्यादा सेंसिटिव बन सकते हैं। आपका सन बर्न होने का रिस्क बढ़ सकता है और स्किन कैंसर होने का रिस्क भी बढ़ सकता है। अगर आपको सन सेंसटिविटी है तो आपको इसका प्रयोग काफी कम मात्रा में ही करना चाहिए।

6. स्किन समस्याएं

कुछ लोगों को इंफ्लेमेशन, खुजली होना, इरीटेशन, डर्मेटाइटिस, स्किन का काला होना आदि जैसे लक्षण देखें को मिल सकते हैं। अगर आपको इसके कारण यह सब दिक्कतें देखने को मिल रही हैं तो आपको धनिया के बीजों का प्रयोग करना बंद ही कर देना चाहिए या डॉक्टर की सलाह पर ही इसका प्रयोग करना चाहिए।

7. गैस्ट्रो इंटेस्टिनल समस्याएं

धनिया के बीजों का ज्यादा मात्रा में प्रयोग करना बहुत सारी गैस्ट्रो इंटेस्टिनल समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। इन समस्याओं में डायरिया, पेट में दर्द होना, आईबीएस, भूख न लगना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या शामिल होती हैं।

8. लो ब्लड शुगर होना

डायबिटीज के इलाज में कई बार धनिया के बीजों का प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को लो करने में सहायक होता है। हो सकता है इसका प्रयोग करने से अचानक ब्लड शुगर लेवल हेल्दी लेवल से भी कम हो जाए जो लो ब्लड शुगर की स्थिति को उत्पन्न कर सकती है जिसे हाइपो ग्लेसीमिया भी कहा जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source