
Also Read
दिन भर रहना चाहते हैं एनर्जेटिक तो सुबह नाश्ते में खाएं ये 8 फूड्स, जानें किन फूड्स से मिलती है एनर्जी
बरसों से ऐसी कहावत रही है कि हमें सुबह का नाश्ता किंग साइज करना चाहिए जबकि लंच उससे हल्का और रात का खाना उससे भी हल्का होना चाहिए। हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते रहे हैं कि दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी नाश्ता हर उम्र के व्यक्तियों के लिए काफी आवश्यकत होता है क्योंकि यह हमें पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रखता है और हमारा मूड भी अच्छा होता है। लेकिन बहुत से लोग वजन घटाने के दौरान एक बड़ी गलती करते हैं और सुबह का नाश्ता ही छोड़े देते हैं। अपनी इस गलती के कारण ये लोग वजन नहीं घटा पाते बल्कि अपना वजन बढ़ा लेते हैं। ऐसा इस स्थिति में भी होता है कि कुछ लोगों को सुबह काम पर जाने की जल्दी होती है और इस दौरान वे नाश्ते के लिए समय नहीं निकाल पाते।
इस स्थिति में लोग नाश्ता न कर सीधे दोपहर का खाना ही खाते हैं, जिसका प्रभाव शरीर पर दिखाई देने लगता है। लेकिन जब नाश्ते की बात आती है तो नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी होती है। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं या फिर हल्का करते हैं तो हमारे शरीर का ब्लड ग्लूकोज कम हो जाता है और हमें पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। जबकि हेल्दी नाश्ता ग्लूकोज लेवल और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर को शामिल करना बहुत बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं।
अंडा प्रोटीन का एक बेहद उत्कृष्ट स्रोत है। अंडे का सही तरीके से सेवन आपको बेहद फायदा पहुंचता है। रोजाना सुबह नाश्ते में उबला हुआ अंडा खाने से हमारे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। जिन लोगों को उबला हुआ अंडा खाना पसंद नहीं उन्हें नारियल तेल या ऑलिव ऑयल में सब्जियों के साथ अंडे को फ्राई करके खाना चाहिए। इसके अलावा वे पनीर और पालक मिलाकर भी अंडे का ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।
टोफू, प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है, जिसे आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। गोभी का सूप और हल्का फ्राई किया हुआ टोफू नाश्ते में खाएंगे तो इससे आपके वजन तो नहीं बढ़ेगा बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जी भी मिलेगी।
दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के साथ-साथ दही, कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। दही को गेहूं के अंकुरित बीजों के साथ नाश्ते में खाने से आप दिनभर अधिक समय तक एनर्जेटिक बने रहेंगे और वजन भी कम कर पाएंगे।
सुबह काम पर जल्दी जाने वाले लोगों को नाश्ते में एक गिलास बादाम दूध या केले का प्रोटीन शेक आपके लिए दिन भर एनर्जेटिक रहने का सबसे बेहतर विकल्प है। केले प्रोटीन, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है। प्रोटीन शेक से सिर्फ आपका पेट ही नहीं भरेगा बल्कि यह आपको आवश्यक मात्रा में ऊर्जा और स्टैमिना भी प्रदान करता है।
अमरूद में सभी फलों की तुलना में प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। कैलोरी में कम और विटामिन सी व फाइबर से युक्त अमरूद आपको सिर्फ न आवश्यक ऊर्जा देता है बल्कि वजन घटाने में भी काफी मदद करता है।
पीनट बटर में मोनोअनसैचुरेटेड वाला अच्छा फैट पाया जाता है, जिसे नियमित रूप से नाश्ते में खाने पर आपको जल्दी भूख नहीं लगती और आप बार-बार के जंक फूड के सेवन से बचते हैं।
प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरे चिया बीज नाश्ते के लिए सबसे बढ़िया आहार है। इन पोषक तत्वों के अलावा चिया सीड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। आप नाश्ते में जो भी खाएं उसमें एक चम्मच चिया सीड मिला लें। इससे आपको देर तक भूख नहीं लगेगी है और आपका वजन को भी संतुलित रखता है।
नाश्ते में बादाम आपको जरूरी प्रोटीन की मात्रा देते हैं। बादाम, सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं करता बल्कि यह दिमाग को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। बादाम में अधिक मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है, जो शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम कर वजन संतुलित रखता है।