... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 21, 2019 4:02 PM IST
पेट का मोटापा ज्यादातर लोगों में इसलिए होता क्योंकि वो न तो अपने डाइट में ध्यान देते हैं और न ही एक्सरसाइज में, अगर आपके पेट में भी चर्बी बढ़ गयी है तो इसे तुरंत कम करने पर आपको काम करना चाहिए।©pixabay
वजन कम करने के लिए कई तरह के टिप्स आप पढ़ते रहते हैं लेकिन वजन कम करने को लेकर कई तरह की समस्या भी रहती है। हम यहां आपको आसान व सरल उपाय के द्वारा कैसे वजन कम किया जा सकता है उसके बारे में बता रहे हैं। अगर हम कहें कि रात में 7 काम करके आप वजन कम कर सकते हैं तो आप क्या सोचेगें ? लेकिन ये सच है, आपको रात में सिर्फ ये 7 काम करने हैं और आपका बढ़ता वजन स्थिर हो जायेगा और आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।
हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।
रात में हल्का खाना
रात में ज्यादा खाना या सोने के समय के बहुत करीब खाने से आपका वजन बढ़ेगा. इसके पीछे ठोस विज्ञान है. ये हकीकत है कि आपके शरीर को ज्यादा खाना पचाने में ज्यादा समय लगेगा और इसके नतीजे में आपके द्वारा खाए भोजन का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किए जाने की बजाए फैट के रूप में स्टोर किया जाएगा. अपना रात का खाना कम करें और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाएं। अगर आप डिनर के बाद लगभग 20 मिनट टहल सकते हैं, तो इससे आपको और भी ज्यादा मदद मिलेगी।
3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।
पुदीने की चाय पीएं
बिस्तर पर जाने से ठीक पहले एक कप पेपरमिंट टी आपको आराम दे सकती है, आपको तनावमुक्त कर सकती है और इससे आपको आरामदायक नींद आएगी. यह भूख को दबाने, खाने की तड़प को मारने, सूजन को रोकने, हाजमे में सुधार और पाचन प्रक्रिया को गति देने में भी मदद करती है।
दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?
अपने डिनर में कुछ प्रोटीन शामिल करें
जो लोग रात के खाने में कुछ प्रोटीन लेते हैं, ना लेने वाले लोगों की तुलना में अगली सुबह उनकी ज्यादा आरामदायक पाचन क्रिया होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट्स या फैट की तुलना में अधिक थर्मोजेनिक (तापजनक) है, इसलिए आपका शरीर इसे पचाने में अधिक कैलोरी जलाता है।
सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?
कुछ ट्रिप्टोफैन
दूध एक असंदिग्ध विजेता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन देता है, जो नींद लाने वाला है और यह कार्बोहाइड्रेट लैक्टोज भी देता है, जो कि एक अच्छा कॉम्बिनेशन है (आपको पूरे ब्लड-ब्रेन बैरियर के लिए ट्रिप्टोफैन पाने को प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है). और इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं और आपका वजन सीमा के अंदर रहता है।
डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?
दूसरी ओर कम नींद वजन बढ़ने का एक जाना-पहचाना कारण है. ट्रिप्टोफैन से भरपूर दूसरे फूड्स में मेवे, चिकन, मछली, दाल और अंडे शामिल हैं. ये सभी बेहतर नींद देने और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
थोड़ी काली मिर्च छिड़कें
काली मिर्च वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे मसालों में से एक है, इसलिए फैट बर्न करने के सबसे प्रभावी तरीकों में शामिल है. आप अपने रात के खाने में काली मिर्च जरूर छिड़कें।
6 घरेलू उपाय महिलाओं की गर्दन को सुंदर और सेक्सी बनाते हैं।
एक केला खाएं
मेरा यकीन करें. अगली बार जब आपको नींद नहीं आ रही हो, तो नींद की एक और गोली लेने की बजाए रसोई में जाएं और एक केला उठा कर खा लें. इसमें भारी मात्रा में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम और ट्रिप्टोफैन के चलते ये नींद लाने वाला एक सटीक फूड।
मेटाबॉलिज्म आपको हमेशा रखता है फिट व यंग, सुबह के समय करें सिर्फ 4 काम।
शकरकंद खाएं
यह अच्छी नींद लाती है क्योंकि यह न केवल नींद लाने वाले कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट देती है, बल्कि इनमें मांसपेशियों को रिलैक्स करने वाला पोटैशियम भी होता है।