Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज किडनी रोग से अधिकतर लोग ग्रस्त हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है बेतरतीब जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान। यदि आप चाहते हैं कि आपकी किडनी हमेशा हेल्दी रहे, तो कुछ हर्ब्स का सेवन करना शुरू कर दें। ये कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जो आसानी से आपको कहीं भी मिल जाएंगे। इन हर्ब्स की मदद से आप स्टोन, किडनी कैंसर और किडनी से संबंधित बीमारियों से आसानी से बचे रह सकते हैं। जानें, उन हर्ब्स के बारे में...
करौंदा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका काम है किडनी से यूरिक एसिड बाहर निकालना। इसमें यूरिक एसिड और यूरिया को निकालने की क्षमता होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ वजन भी कम करता है दही, जानें इसके अन्य लाभ
ग्रीन टी का सेवन करना पसंद है, तो आपकी यह आदत आपकी किडनी को हेल्दी बनाए रख सकती है। ग्रीन टी पीने से किडनी स्टोन और किडनी कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से आप बचे रह सकते हैं। यह किडनी से टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है।
अंगूर का बीज भी गुर्दे में मौजूद किडनी स्टोन को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और पानी मूत्रवर्धक का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप किडनी की कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
[caption id="attachment_655642" align="alignnone" width="655"]
पार्सले के नियमित सेवन से भी किडनी स्वस्थ रहती है। © Shutterstock[/caption]
अजमोद (Parsley) एक चमकदार हरी द्विवार्षिक जड़ी बूटी है, जिसे अक्सर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी जड़ का चूर्ण लेने से पेशाब में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। पथरी रोग में भी लाभ पहुंचाता है। 25 ग्राम अजमोद को 500 मिलीलीटर पानी में उबाल लें। जब यह आधा बच जाए, तो इसे ठंडा कर आधा-आधा कप 3 घंटे के अंतराल में पिएं।
अदरक शरीर में मौजूद टॉक्सिन को दूर करने के लिए जाना जाता है। खून को साफ करता है। किडनी से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे किडनी स्वस्थ रहती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो किडनी में होने वाले संक्रमण को रोकते हैं।
जानें, किन फूलों को खाने से बनती है सेहत
चूंकि, खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह किडनी के लिए हेल्दी होता है। इसे साबुत खाने या इससे बना जूस पीने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटिन मिलता है। यदि आपको किसी भी तरह की किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो खीरा का सेवन करें।
एक शोध के अनुसार, किडनी स्टोन में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से प्याज के सेवन से किडनी स्टोन की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।