Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस चमत्कारी घास का जूस पीने से फिट रहती है पूरी बॉडी, इन 7 बीमारियों का जड़ से होता है खात्मा

Jau Ki Ghas Ka Juice: जौ का अविकसित पौधा या जौ की घास का जूस रोजाना पीने से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं.

इस चमत्कारी घास का जूस पीने से फिट रहती है पूरी बॉडी, इन 7 बीमारियों का जड़ से होता है खात्मा

Written by Atul Modi |Published : May 20, 2023 3:44 PM IST

आजकल जहां लोगों को खराब लाइफस्टाइल के चलते स्वास्थ्य संबंधी अनेक परेशानियां होने लगी है. खराब खानपान और बढ़ते प्रदूषण से लोग प्राकृतिक फसलों के फायदों के बारे में जानने लगे हैं. ऐसी अनेक फसल है जिसके उपयोग से आज कई जानलेवा बीमारियों का इलाज ढूंढा जा रहा है. कई सारी फसल ऐसी हैं जिनका उपयोग कर हम अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकते हैं. जिनमें से एक है 'जौ की घास'. जौ ग्लूटेन फ्री होता है जिसे रिफाइंड अनाज के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए दूसरा तरीका इसकी घास है. जौ की घास का उपयोग सूप, शोरबा और ब्रेड तैयार करने के लिए किया जाता है. जौ की घास को जूस के तौर पर उपयोग किया जाता है. यह जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जौ की घास का रस (Barley Grass Juice) कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए प्रसिद्ध है. यह वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत करने, बॉडी को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. आप अपने किचन गार्डन में भी इसे उगा सकते हैं, और ताजा रस निकाल सकते हैं. यह रस रोजाना पीने के लिए भी एक अच्छा विकल्प है.

जौ की घास का जूस पीने से होने वाले फायदे - (Health Benefits of Drinking Barley Grass Juice In Hindi)

वजन घटाने में मिलती है मदद

जौ की घास का रस मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर वजन घटाने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और कैलोरी कम होने के कारण यह वजन को मैनेज करने में मदद करता है.

Also Read

More News

इम्यूनिटी बूस्टर

जौ की घास का रस इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है और शरीर को अनेक बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है. यह रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है.

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन

जौ की घास का रस शरीर से टॉक्सिन और हानिकारक पदार्थों को पसीने या मूत्र के माध्यम से बाहर निकालता है जो शरीर को हेल्दी और स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करता है.

हड्डियों को मजबूत बनाए

जौ की घास का रस हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखता है. यह हड्डियों के मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है.

हृदय स्वास्थ्य रखे

यह रस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और प्रदूषण, धूम्रपान से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करता है.

हेल्दी त्वचा

जौ की घास का रस आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जिससे त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार आता है और त्वचा मुलायम और चमकदार होती है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एसिडिटी से राहत

यह रस पेट में एसिड की मात्रा को संतुलित रखता है जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है.

About the Author

... Read More