पेट में हमेशा बनने वाली गैस और कब्ज से राहत दिलाते हैं ये 7 फूड, पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर

हमारे खान-पान की आदतों की वजह से हमें कब्ज की शिकायत हो सकती है। लेकिन कुछ हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 17, 2022 5:10 PM IST

हम सबको ही जीवन के किसी न किसी समय में कब्ज जैसी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या का जरूर सामना करना पड़ता है। यह समस्या हमारे लिए काफी असहज हो सकती है और इसकी वजह से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि हमारी रसोई में कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं जो कब्ज जैसी स्थिति को ठीक करने में काफी लाभदायक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कब्ज ठीक करने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी करनी चाहिए।

7 फूड जो कॉन्स्टिपेशन में है फायदेमंद

1. दही

दही में माइक्रो ऑर्गेनिज्म होते हैं जिन्हें प्रो बायोटिक्स कहा जाता है। यह अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की सेहत में सुधार लाते हैं और मल नरम करने में भी मदद करते हैं। रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है की बिना फ्लेवर की दही का प्रयोग करने से कब्ज से राहत पाई जा सकती है। सुबह के समय फ्रेश होने से पहले अगर आप दही का सेवन करते हैं तो इससे बहुत मदद मिल सकती है।

2. क्लियर सूप

इन सूप में पोषण भी ज्यादा होता है और यह आसानी से पच भी जाते हैं। यह सूप कड़े और आसानी से न निकलने वाले मल में मॉइश्चर एड करते हैं, जिससे कठोर स्टूल थोड़ा सॉफ्ट हो जाता है। थोड़े हल्के गर्म सूप या खाना आसानी से पच जाने में लाभदायक होते हैं।

3. गेंहू का भूसा

गेंहू का भूसा घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह आंतों में चीजों के फ्लो की गति को तेज कर देता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा सीरियल एड करते हैं जिसमें गेंहू का भूसा शामिल होता है तो इसके नियमित रूप से दो हफ्तों तक सेवन करने से ही आपको नतीजे दिखने लग जायेंगे। यह उन लोगों के लिए बेस्ट होता है जो फाइबर की ज्यादा मात्रा का सेवन नहीं करते।

4. ब्रोकली

ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है जो पाचन को आसान बनाता है और पेट में अच्छे बैक्टीरिया पैदा करता है। यह पेट में मौजूद माइक्रो ऑर्गेनिज्म को बढ़ने देने से रोकता है जो पाचन के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। आप इसका सेवन कच्चे रूप में भी कर सकते हैं। इनमें स्प्राउट्स एड करने से और अच्छे नतीजे मिलते हैं।

5. सेब और नाशपाती

सेब और नाशपाती में ऐसे तत्व होते हैं जो डाइजेशन में सुधार लाते हैं जैसे फाइबर, फ्रुक्टोज, सोरबिटोल आदि। इन फलों में पानी की मात्रा भी होती है जो कब्ज को कम करने में सहायक है। इनका पूरा फायदा प्राप्त करने के लिए इन्हें ऐसे ही कच्चे रूप में खाएं और इनका छिलका भी न उतारें।

6. अंगूर

अंगूर में फाइबर की मात्रा तो पाई ही जाती है साथ में इसमें पानी भी होता है जो आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा है। यह आपके स्टूल को सॉफ्ट करने में भी मदद करता है। अगर आप कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो रोजाना कुछ अंगूर खा लें।

7. कीवी

100 ग्राम कीवी में 2 से 3 ग्राम फाइबर होता है। यह आंतों में फ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं। कीवी में ऐसे तत्व होते हैं जो ऊपरी गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में मूवमेंट प्रमोट करते हैं। यह पाचन में सुधार लाने का काम करते हैं। इनमें कई फाइटो केमिकल्स होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए लाभदायक हैं।

इसके अलावा आपको कब्ज के दौरान ढेर सारा पानी पीना चाहिए। ऐसे फल खाने चाहिए जो फाइबर, पानी से भरपूर हों। आपको प्रोसेस्ड खाने का सेवन काफी कम कर देना चाहिए। ऑलिव ऑयल और अलसी के बीज के तेल का सेवन करना भी काफी लाभदायक हो सकता है। अगर इनसे भी राहत नहीं मिलती है तो डॉक्टर के पास जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source