Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dengue Me Plateletes Kaise Badhaye: डेंगू एक संक्रामक बुखार है, जो मच्छरों के काटने से होता है। ये मच्छर गंदे पानी में जल्दी पनपते हैं, इसलिए हमें अपने घर के आसपास पानी नहीं जमा होने देना चाहिए। डेंगू होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, कमजोरी, सिर और बदन में दर्द, त्वचा पर रैशेज और नाक से खून बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डेंगू में मरीज का प्लेटलेट काउंट तेजी से घटने लगता है, जो घातक भी साबित हो सकता है। इसलिए डेंगू के मरीजों को अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर कई लोगों का यह सवाल होता है कि डेंगू में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाएं? आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि डेंगू के दौरान प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। दरअसल, पपीते के पत्तों में एसिटोजेनिन नामक का फाइटोकेमिकल पाया जाता है, जो डेंगू में घटते प्लेटलेट की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। पपीते के पत्तों का रस पीने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाने में भी कारगर होते हैं।
डेंगू के मरीजों को रातभर पानी में भिगोए हुए मुनक्का खाने चाहिए। दरअसल, मुनक्का में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। इसके लिए आप 6-7 मुनक्का को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें।
कीवी में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर होते हैं। कीवी खाने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है और प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। कीवी खाने से डेंगू के मरीजों को जल्दी रिकवर होने में मदद मिल सकती है।
अनार में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अनार में आयरन काफी मात्रा में होता है, जिसकी वजह से यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। डेंगू के मरीज अनार को सीधे तौर पर खा सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं। इससे एनीमिया की समस्या से भी बचाव होगा।
डेंगू के मरीजों को अपनी डाइट में खट्टे फलों को शामिल करना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। खट्टे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं। डेंगू के मरीजों को संतरा, आंवला और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।
डेंगू के मरीजों को चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसमें आयरन मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, चुकंदर में मौजूद तत्व प्लेटलेट्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके सेवन से शरीर में प्लेटलेट की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आप इसे सलाद, सूप या जूस में भी शामिल कर सकते हैं।
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक में विटामिन-K भरपूर मौजूद होता है, जो प्लेटलेट बढ़ाने में मदद करता है। इसके आलावा, पालक में फोलेट भी पाया जाता है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। डेंगू के मरीज पालक की सब्जी, सूप या जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।