Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हेल्दी बालों, नाखून और स्किन के लिए बायोटिन (Biotin) काफी फायदेमंद होता है। लोगों को अपनी डेली डाइट में बायोटिन रिच फूड को शामिल करना चाहिए। बी काम्प्लेक्स फैमिली में से एक 'बायोटिन' भी है। जिसे अक्सर विटामिन बी 7 (Vitamin B7) के रूप में जाना जाता है। जो हमारे शरीर के हेल्दी प्रोसेस के लिए बेहद जरूरी तत्व में से एक है। अगर आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में बायोटिन का सेवन करते हैं तो, इससे आप जो भी खाते हैं, उससे मिलने वाला प्रोटीन, लिपिड और कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल सकता है।
पानी में घुलने वाले विटामिन बायोटिन को विटामिन H (Vitamin H) के रूप में भी जाना जाता है। जिसे शरीर आमतौर पर स्टोर नहीं कर पाता। इसका लेवल हाई बनाए रखने के लिए आपको इसका बार बार-बार सेवन करना चाहिए। ये खाना खाने के बाद उसे एनर्जी में बदलने में मदद करता है। इसके अलावा इससे शरीर को केराटिन जनरेट करने की जरूरत होती है। ये खास तरह का प्रोटीन आपके बालों, स्किन और नेल्स को बनाता है।
सर्दियों के मौसम में हमारे बालों और स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंड और शुष्क मौसम में बालों में ड्राईनेस, कमजोर, रूसी और झड़ने जैसी समस्या हो सकती है। बायोटिन से भरपूर आहार इस मौसम का हिस्सा बनाना बालों को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद हो सकता है।
मटर, बींस और डाल ऐसी फलियों में से एक है। ये प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के खनिजों से भरपूर होते हैं। सतह ही मूंगफली और सोयाबीन श्रेणी के बायोटिन से सबसे खास गुणों में सेएक है। आमतौर पर फलियों को खाने से पहले उबाला जाता है और फिर स्टर-फ्राई या फिर बेकद किया जा सकता है। आप इसे करी, सलाद या किसी और तरीके से खा सकते हैं।
एंटी-ऑक्सीडेंट, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर मशरूम काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा एक कप मशरूम में 5 से 6 एमसीजी बायोटिन होता है। डाइट में मशरूम को सलाद, हल्का फ्राई. सैंडविच या फिर सूप के रूप में शामिल कर सकते हैं।
शकरकंद में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कैरोटीनॉयड की भरपूर मात्रा होती है। शकरकंद को खाने से पहले उसे स्टोव पर पकाकर या बेक करना जरूरी होता है। इन्हें मैश किये हुए आलू के रूप में खाया जा सकता है। शकरकंद को सर्दियों की सबसे अच्छी डाइट है।
अंडे में बी विटामिन, प्रोटीन, आयरन और फास्फोरस की अच्छी खासी मात्रा होती है। बात अंडे की जर्दी की करें तो, उसमें बायोटिन की प्रचुर मात्रा होती है। अंडे को अच्छे से उबालकर उसकी जड़ी खाने से बायोटिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड जो सैल्मन में सबसे ज्यादा होता है। इससे शरीर की सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा पके हुए सैल्मन में बायोटिन की भरपूर मात्रा होती है। जो हेल्दी स्किन और हेल्दी बालों के लिए काफी जरूरी है।
सीड्स को सुपरफूड्स कहा जाता है। जिसमें विटामिन, खनिज और हेल्दी फैटी भरपूर मात्रा में होता है। शीड्स में कैल्शियम, मैग्निश्यम, फास्फोरस, आयरन भी होता है। साथ ही ये बायोटिन का भी अच्छा स्रोत होता है।
एक चौथाई कप बादाम में काफी ज्यादा बायोटिन होता है। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी होते हैं, जिससे सूजन कम होती है। साथ ही दिल को भी हेल्दी रखता है। बालों और स्किन के लिए बादाम किसी वरदान से कम नहीं है।
ये कुछ ऐसे बायोटिन सप्लीमेंट्स हैं, जिनको हर रोज डाइट में किसी ना किसी रूप में शामिल करने से बालों और स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।