
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : October 19, 2024 10:43 AM IST
Pomegranate peel tea
Pomegranate Peel Tea Benefits : अनार काफी स्वादिष्ट और हेल्दी फलों में से एक माना जाता है। इसका फल जहां आपको कई तरह की समस्याओं से दूर रख सकता है। वहीं, इसके छिलों में भी कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से पॉलीफेनॉल, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और ट्राइटरपेन्स जैसे गुण होते हैं। वहीं, यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और मूत्रवर्धक गुणों से भी भरपूर होते हैं। इस छिलके से बनी चाय का सेवन करने से आपकी कई परेशानियां जैसे- गले की खराश, मसूड़े की सूजन, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अनार के छिलकों की चाय का सेवन कर सकते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर हार्ट में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है।
अनार के छिलके की चाय में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही इससे मौखिक स्वच्छता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। अगर आप मुंह की बदबू, कैविटी जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह चाय आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए अनार के छिलकों की चाय का सेवन करें। इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं। इससे स्किन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
अनार के छिलकों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को पर्यावरणीय नुकसान से बचा सकते हैं। इसकी मदद से फ्री रेडिकल्स से कणों से लड़ने में मदद मिलती है, जो आपकी कई समस्याओं को दूर रखने में सुरक्षित साबित हो सकती है। ऐसे में अनार के छिलकों की चाय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है।
अनार के छिलके की चाय का सेवन करने से आपके शरीर की पुरानी से पुरानी सूजन को कम किया जा सकता है। लिवर, फेफड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाली सूजन को कम करके कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह फेफड़ों में होने वाली सूजन की वजह से सांस लेने में होने वाली तकलीफ को कम कर सकता है।
पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए अनार के छिलकों की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके छिलकों में टैनिन सूजन को कम करके पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकता है। इससे कब्ज, अपच, पेट में होने वाली दर्द इत्यादि की परेशानी कम हो सकती है। यह चाय आपके पाचन तंत्र को आराम देने में मददगार हो सकता है।
जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि अनार के छिलके से बनी चाय या अर्क का सेवन करने से श्वसन तंत्र में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। यह खांसी के लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकता है। इससे सर्दी जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
अनार के छिलकों की चाय स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकती है। इस चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी डालें, इसमें अनार के छिलकों का पाउडर डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसमें तुलसी के पत्ते और अदरक डालकर उबालें। इसके बाद इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद डालकर इसे चाय की तरह पिएं।
Also read : अनार के छिलकों की चाय पीकर होता है कैंसर का रिस्क कम, ये भी हैं इस हर्बल टी के फायदे