शाकाहारियों के लिए खुशखबरी: इन 6 वेजिटेरियन फूड में है मीट और अंडे से ज्यादा प्रोटीन, नहीं है कोई साइडइफेक्ट

Protein Source for Vegetarian: शाकाहारी लोगों को प्रोटीन का स्रोत ढूंढने में काफी मुश्किल होती है। आज हम आपको कुछ वेजिटेरियन ऑप्शन बता रहे हैं जिनसे आपकी प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 28, 2023 12:42 PM IST

Protein Source for Vegetarian: ज्यादा से ज्यादा लोग अब शाकाहारी या फिर वेगन बनने की कोशिश कर रहे है क्योंकि सबको समझ आ रहा है कि नॉन वेजिटेरियन बने रहने से पशुओं और वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि जो लोग शाकाहारी होते हैं उन्हें प्रोटीन की जरूरत पूरी करने की चिंता बनी रहती है क्योंकि बहुत कम ऐसे शाकाहारी प्रोडक्ट होते हैं जो आपको मीट जितना प्रोटीन प्रदान कर सकें। लेकिन कुछ ऐसे वेजीटेरियन फूड हैं जो आपको मीट के बराबर या फिर उससे ज्यादा प्रोटीन भी प्रदान करने में समर्थ हैं। अगर आप ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको शाकाहारी बनने का कोई मलाल नहीं रहेगा। आइए जान लेते हैं कि शाकाहारी या मीट न खाने वाले लोगों को प्रोटीन के किन स्रोतों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

प्रोटीन के शाकाहारी स्रोत - (Vegetarian Sources of Protein in Hindi)

नट्स और सीड्स

बादाम, मूंगफली, कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स) और चिया सीड्स जैसे बीजों में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होती है और आप इन्हें योगर्ट, ओटमील आदि के साथ खा सकते हैं। इन्हें स्मूदी में मिला कर भी खाया जा सकता है।

फलियां

दाल, बीन्स , चने और छोले प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होते हैं। इनकी सब्जी भी बनाई जा सकती है या फिर इन्हें अलग-अलग डिश में खाया जा सकता है जैसे सूप, सलाद, करी आदि में इन्हें मिला कर इनका स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है और इनके प्रोटीन इंटेक को कम किया जा सकता है।

साबुत अनाज

क्विनोआ, ब्राउन चावल, होल व्हीट ब्रेड, प्रोटीन के कुछ अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इन्हें भी अलग-अलग व्यंजनों में ट्राई किया जा सकता है। अच्छी बात तो यह है कि यह काफी हेल्दी होने के साथ-साथ फाइबर से भी भरपूर होते है जो आपकी भूख को कई घंटों तक कंट्रोल करने में सहायक है।

सोया प्रोडक्ट्स

टोफू जैसे सोया के प्रोडक्ट्स भी शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत होते हैं। इसे आप थोड़ा बहुत स्टिर फ्राई करके या सलाद और सैंडविच में प्रयोग करके खा सकते हैं।

डेयरी प्रॉडक्ट्स

दूध, दही और चीज़, पनीर जैसे डेयरी आइटम्स में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और इनसे शरीर की काफी सारी जरूरतें भी पूरी होती हैं।

ब्लेंडेड प्रोटीन

जिस प्रोटीन बार में ब्लेंडिड प्रोटीन फॉर्मुलेशन पाया जाता है वह भी शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में काफी सहायक होती हैं। इनका सेवन करने से आप को पूरा दिन एनर्जी भी मिलेगी।

निष्कर्ष

यह सब प्रोटीन के काफी अच्छे स्रोत माने जाते हैं और इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी प्रोटीन की जरूरत लगभग पूरी हो ही जाएगी। अगर इनमें से आप कुछ भी नहीं खा पाते हैं तो आपको डॉक्टर की राय लेने के बाद सप्लीमेंट्स का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source