तेजी से वजन घटाने के लिए खाएं 6 शाकाहारी सुपरफूड

जो लोगो शाकाहारी हैं वो इसमें शामिल नॉनवेज फूड के नाम से ही कतराने लगते हैं। अगर आप भी शाकाहारी हैं और वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के लिए कीजोजेनिक डाइट अपनाना चाहते हैं तो आपके लिए 6 फूड ऐसे हैं जो शाकाहारी भी हैं और कीटोजेनिक भी हैं। 

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 6, 2019 8:44 PM IST

कीटोजेनिक डाइट के बारे में हाल के समय में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। लेकिन जो लोगो शाकाहारी हैं वो इसमें शामिल नॉनवेज फूड के नाम से ही कतराने लगते हैं। अगर आप भी शाकाहारी हैं और वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने के लिए कीजोजेनिक डाइट अपनाना चाहते हैं तो आपके लिए 6 फूड ऐसे हैं जो शाकाहारी भी हैं और कीटोजेनिक भी हैं। कुछ ऐसे सुपरफूड (superfood for weight loss) हैं जो तेजी से वजन घटाते हैं.

वजन कम करना सबसे मुश्किल काम होता है अगर आप भी वजन कम करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो कीटोजेनिक डाइट को जरूर शामिल करें। कीटोजनेक डाइट न सिर्फ वजन कम करने में मददगार हैं बल्कि यह थकान को करने, मेटाबॉलिज्म को ठीक करने का भी काम करती है। आइए जानते हैं 6 खास सुपरफूड (superfood for weight loss) जो कीटोजेनिक के साथ-साथ शाकाहारी भी हैं।

बादाम कीटो डाइट 

best Superfood for weight loss

बादाम भी एक कीटोजेनिक खाद्य पदार्थ है। यह एक सुपरफूड (superfood for weight loss) भी है जो सभी पोषक तत्व देता है. 100 ग्राम बादाम में सिर्फ 7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इनको खाने से पेट भी भर जाता है। थोड़े से बादाम खाने से ही आप बीच सुबह लगी तेज़ भूख से लड़ पाएंगे। बादामों में विटामिन ई, कॉपर और राइबोफ्लेविन भी होते हैं जो ऊर्जा के परिवर्तन में आपकी मदद करते हैं।

5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए बादाम, हो सकते हैं गंभीर परीणाम।

बादाम खाने से मैग्नीशियम और पोटैशियम भी मिलता है। ये दो ऐसे इलेक्ट्रोलाइट हैं जिनकी कीटोजेनिक डाइट में ज़रूरत होती है। हालाँकि बादाम इस डाइट के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं, पर यह ज़रूरी है कि आप इनकी मात्रा दिन में 20 ग्राम तक ही रखें। वरना आपके ग्लूकोज का स्तर काफी बढ़ जायेगा।

लहसुन

एक कली लहसुन में सिर्फ 0.99 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। लहसुन और एलियम परिवार के दूसरे सदस्यों में एलिसिन होता है। यह पौधों में मिलने वाला विशिष्ट कम्पाउंड है जिसमें सूजन घटाने वाले और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह दिमाग से जुड़े नुकसान और बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करती है।

garlic-and-weight-loss लहसुन में एलियम पाया जाता है जो शरीर को कई फायदे देता है। ©pixabay

विटामिन बी 6 और साथ ही मैंगनीज, सेलेनियम और विटामिन C का भी एक बहुत अच्छा स्रोत लहसुन को माना जाता है। अपने खाने में थोड़ा सा लहसुन ज़रूर डालें। यह स्वाद को ऐसे बढ़ा देता है कि और मसाले डालने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।

सर्दी के मौसम में हरी लहसुन क्यों है फायदेमंद ?

डार्क चॉकलेट

एक कीटोजेनिक डाइट में कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन करना होता है। इसलिए इसका ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है कि आपको पर्याप्त फाइबर मिल रहा है। 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में 70% से 85% कोको होता है और यह 11 ग्राम फाइबर दे सकती है।

डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, कोको में फ्लैवोनॉइड होते हैं जो खून की नसों को फैलाकर खून का दौरा सुधारते हैं। इससे धमनियों का दबाव कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं डार्क चॉकलेट और कोको बटर।

डार्क चॉकलेट में मैंगनीज, कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर होते हैं। डार्क चॉकलेट या कोई दूसरी कोको वाली चीज़ खरीदते समय आपको पैकेट पर लिखी जानकारी पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी चॉकलेट खरीदें जिसमें अलग से मीठा न मिला हो और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम से कम हो।

एवोकैडो है बेस्ट सुपरफूड 

best Superfood for weight loss

एवोकैडो में प्रति 100 ग्राम सिर्फ 2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इनमें अच्छी वाली वसा और भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो इसे बेहतरीन कीटोजेनिक खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। एवोकैडो में फाइबर, कॉपर, फोलिक एसिड और पोटैशियम होते हैं। इनमें ज़रूरी विटामिन जैसे कि विटामिन बी, सी, ई और के भी होते हैं।

हेल्दी और फिट रहने के लिए हफ्ते में कितने एवोकैडो खाने चाहिए ?

अगर आपको एवोकैडो नहीं पसंद, तो इनका सितेमाल तेल के रूप में भी कर सकते हैं। बहरहाल आपको उतनी ही मात्रा में विटामिन और मिनरल नहीं मिलेंगेम क्योंकि एवोकैडो के तेल में मुख्य रूप से मोनोअन्सैचुरेटेड फैट ही होता है।

अंडे खाकर करे वजन कम 

दूसरा कीटोजेनिक खाद्य पदार्थ है अंडा। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम से भी कम कार्बोहाइड्रेट और 6 ग्राम से कम प्रोटीन होता है, जो इसे खाने के लिए स्वस्थ भोजन बनाता है। यह कीटोजेनिक डाइट के लिए एकदम बढ़िया होता है।

अंडे की ज़र्दी खाना आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी 9, बी 12, डी, ई और के होते हैं। साथ ही साथ आयरन यानी लोहे जैसे ज़रूरी मिनरल भी। इसके अलावा, अंडे खाना इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मेटाबोलिक सिंड्रोम के लक्षणों में कमी ला सकता है।

जैतून का तेल

ऑलिव ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें सिर्फ 0.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा, जैतून में मौजूद कार्बोहाइड्रेट फाइबर के रूप में होता है। जैतून विटामिन ई, आयरन, कॉपर और कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है। यह शरीर में ऑक्सीडेशन से होने वाले नुकसान को कम करने और बैक्टीरियल इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद कर सकता है।

उपरोक्त सभी सुपरफूड वजन कम करने (superfood for weight loss) वाले होते हैं.

जैतून का तेल ही नहीं फल भी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 बातें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source