क्या आप भी खाने के तुरंत बाद करते हैं ये काम ? हो सकती है गंभीर समस्या

भोजन सही से पचता नहीं है तो वह पोषण की जगह बीमार करने लगता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 4, 2018 1:57 PM IST

अच्छी सेहत के लिए खान-पान का बेहतर होना ही काफी नहीं होता है। भोजन करने के बाद का कुछ समय ऐसा होता है कि अगर उसमें कुछ अनहेल्दी काम किये जाएं तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। भोजन करने के बाद अगर उसका सही से पाचन न हो तो हेल्दी डायट भी नुकसान पहुंचाने लगती है। अगर भोजन सही से पचता नहीं है तो वह पोषण की जगह बीमार करने लगता है।

खाना-खाने के बाद कुछ कामों को नहीं करना चाहिए, यहां कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में हम बात कर रहे हैं। खाने के तुरंत बाद इन 6 कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप भी इस तरह की किसी भी आदत के शिकार हैं तो तुरंत बंद कर दें।

धूम्रपान 

धूम्रपान की आदत वैसे भी हेल्थ के लिए खतरनाक है लेकिन अगर आप खाना-खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीते हैं तो यह 10 गुना ज्यादा खतरनाक होता है। अगर आप खाना-खाने के बाद सिगरेट पीते हैं तो वह सामान्यतया पी जाने वाली 10 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाती है। खाना-खाने के तुरंत बाद पी जाने वाली सिगरेट से कैंसर का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

चाय या कॉफी है खतरनाक 

चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। चाय और कॉफी में अम्ल की मात्रा ज्यादा होती है जो खाने में प्रोटीन के पाचन को रोकता है। खाना-खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी के सेवन से बचना चाहिए।

टहलने जाना 

ज्यादातर लोगों को खाने के बाद टहलने की आदत होती है। कुछ तो सुनी सुनाई बात पर ऐसा करते हैं लेकिन इसमें भी एक सावधानी बरतनी चाहिए। खाने के तुरंत बाद टहलने से बचना चाहिए क्योंकि खाने बाद शरीर की एनर्जी खाने को पचाने में लग जाती है। खाने के कुछ देर के बाद टहलना ज्यादा लाभदायक होता है।

फल खाने की आदत 

फल खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन अगर खाना-खाने के तुरंत बाद ऐसा किया जाता है तो यह नुकसान करता है। खाने के तुरंत बाद जो फल खाए जाते हैं वो सही से पचते नहीं है और उनसे मिलने वाला पोषण रुक जाता है। खाना-खाने के 1 घंटे पहले या बाद में फलों का सेवन करना चाहिए।

भोजन के बाद नहाना 

खाना-खाने के बाद नहाने की आदत ठीक नहीं होती है। खाना-खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। अगर आप खाने के तुरंत बाद नहाते हैं तो आपको अपच और बदहजमी की समस्या हो सकती है।

खाते ही सो जाना 

कुछ लोग खाना-खाते ही सोने चले जाते हैं या नींद आने लगती है। खाना-खाने के तुरंत बाद सोने से बचना चाहिए। खाते ही सो जाने से आंतों में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source