... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 18, 2018 12:02 AM IST
6 परेशानी जो पानी पीने के तरीके और समय के कारण होती हैं। © Shutterstock
जब खान-पान की बात आती है तो यह सिर्फ खाने से जुड़ी नहीं होती है। अगर आप पानी पीने में कोई गलती करते हैं या गलत तरीका अपनाते हैं तो बीमारी को बुलाते हैं। अक्सर लोगों को सुनते होंगे की खान-पान में गड़बड़ से पेट खराब हो गया है। पानी पीने का तरीका और समय भी पेट के पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। गंदे पानी की वजह से कई बीमारियों के बारे में भी आपने सुना होगा लेकिन आप पानी पीने के समय और तरीकों की वजह से कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। अगर आप खाना खाते वक्त बहुत पानी पीते हैं तो पेट की बीमारी को न्योता दे रहे हैं। इसके अलावा भी कई और परेशानियों से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में पानी की वजह से होती हैं। ये भी पढ़ेंः पाचन तंत्र रहता है खराब ? जानें कारण और समाधान।
पेट दर्द
अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन करते हैं तो पेट दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। कई बार गलत समय पर पानी पीने की वजह से भी पेट में दर्द या मरोड़ हो सकती है। पानी पीने के लिए खाना खाने के बाद और पहले 1 घंटे का अंतर जरूर रखें।
कब्ज व एसिडिटी
जब आप खाना खाते समय बहुत ज्यादा पानी पीते हैं या खाने के बाद पानी पीते हैं तो आप कब्ज को बुलावा भेज रहे हैं। यह आपके पाचनतंत्र को प्रभावित करता है और आप कब्ज और एसिडिटी की बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः किशमिश के पानी से पाचन तंत्र की सभी समस्याएं होती हैं दूर, जानें 5 फायदे।
अल्सर
कई बार लोग कम पानी पीते हैं जिसकी वजह से पेट में अल्सर की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खा रहे हैं तो 1 घंटे के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना ही चाहिए।
पाइल्स
पाइल्स की बीमारी भी कब्ज की वजह से होती है। कब्ज की वजह पानी कम पीना और गलत समय पर पीना ही होता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपको पाइल्स की बीमारी होने का खतरा हो जाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं लेकिन खाना खाने के पहले और बाद में अंतर जरूर रखें।
ये भी पढ़ेंः बेहतर पाचन और हेल्दी लाइफ के लिए सुबह करें ये 4 काम।
पीलिया
पीलिया की बीमारी का मुख्य कारण गंदा पानी ही होता है। अगर आप गंदा पानी पीते हैं तो आप पीलिया के शिकार हो सकते हैं। हमेशा साफ पानी पीएं।
स्किन की समस्या
अगर आप कम पानी पीते हैं तो उसका असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है। पेट अगर ठीक से साफ नहीं होता है तो इसका असर भी स्किन पर पड़ता है। अतः पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन की चमक बनी रहती है।