Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर हम बाजार में ऐसे फूड्स की तलाश करते हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो और फैट व कैलोरी की मात्रा कम। विशेष रूप से जो लोग वजन घटाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं उन्हें ऐसे ही फूड्स की तलाश होती है। इसके लिए वे गूगल भी करते हैं लेकिन सही उत्तर नहीं मिल पाता। अगर आप भी ऐसे फूड्स की तलाश कर रहे हैं, जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। जी हां, इस लेख में हम आपको वेज और नॉन वेज के 3 स्त्रोत के बारे में बता रहे हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड।
चिकन ब्रेस्ट न केवल प्रोटीन का सबसे सस्ता नॉन वेज स्रोत है, बल्कि चिकन के अन्य हिस्सों की तुलना में इसमें फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए आपको सिर्फ 32 ग्राम चिकन ब्रेस्ट का सेवन करना है, जिससे आपको सिर्फ 52 कैलोरी मिलती हैं।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए मूल्य: 10 रुपये
अंडे न केवल उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के मामले में बल्कि अन्य पोषक तत्वों में भी अत्यधिक पौष्टिक होते हैं।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए आवश्यक मात्रा: 1.5 अंडे, जिनसे आपको मिलती है 100 कैलोरी।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए मूल्य: 8 रुपये
एग व्हाइट सिर्फ प्रोटीन है, न तो इसमें कोई कार्ब्स होता है और न ही फैट की मात्रा। यह लीन प्रोटीन के बेहतरीन स्रोतों में से एक है।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए आवश्यक मात्रा: 3 अंडे का सफेद भाग, जिससे आपको मिलती है सिर्फ 52 कैलोरी।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए मूल्य: 24 रुपये
नोट: अंडे की जर्दी को सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए क्योंकि ये फैट और कोलेस्ट्रॉल में उच्च होती है। इसलिए आप एक या दो पूरे अंडे खा सकते हैं बाकि का सफेद भाग खाकर प्रोटीन की मात्रा पूरी करें।
इसके अलावा, 3 शाकाहारी खाद्य पदार्थ, जो प्रोटीन में उच्च और कैलोरी में कम होते हैं।
दही में वेट और कैसिइन दोनों प्रोटीन होते हैं। यह डेयरी फूड, प्रोटीन प्राप्त करने का एक उत्तम स्रोत है।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए आवश्यक मात्रा: 110 ग्राम दही, जिससे आपको सिर्फ 87 कैलोरी प्राप्त होती है।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए मूल्य: 10 रुपये
पनीर धीमी गति से पचने वाले प्रोटीन यानी कैसिइन का सबसे अच्छा स्रोत है। हालांकि भारत में उपलब्ध पनीर फैट में उच्च होता है। यदि संभव हो तो कम फैट वाले पनीर का सेवन करना चाहिए।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए आवश्यक मात्रा: 71 ग्राम पनीर, जिससे आपको 206 कैलोरी प्राप्त होती है।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए मूल्य: 25 रुपये
पालक एक बहुत ही कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन सब्जी है। यह विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध है, जैसे कि विटामिन के, फोलेट, लोहा, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए आवश्यक मात्रा: 350 ग्राम पालक, जिससे आपको सिर्फ 79 कैलोरी प्राप्त होती है।
10 ग्राम प्रोटीन के लिए मूल्य: 30 रुपये