घाव ठीक करने से लेकर कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद है विदारीकंद, जानिए Vidarikand के फायदे

Benefits of Eating Vidarikand: विदारीकंद खाने से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं, आइए जानते है इसको उपयोग करने का सही तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 23, 2023 8:56 PM IST

Health Benefits of Vidarikand: स्वस्थ रहने के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों और पेड़-पौधों का उपयोग इलाज के रूप में किया जाता है। इनमें से विदारीकंद भी एक है। विदारीकंद एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग कई तरह की बीमारियो को दूर करने के लिए किया जा सकता है। विदारीकंद पोषक तत्वों से भरा होता है। विदारीकंद हर मौसम में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी है। इसका साइंटिफिक नाम प्युररिआ ट्यूबरोजा है। यह फैबेसी परिवार से संबंधित है। विदारीकंद को कुडज़ू के रूप में भी जाना जाता है।

विदारीकंद खाने के फायदे - (Benefits of Eating Vidarikand In Hindi)

1. इम्युनिटी को बढ़ाने में

विदारीकंद में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें और भी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग को रोकने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। विदारीकंद शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है, इसके साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। विदारीकंद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो सर्दी-जुकाम में काम करते हैं।

2. ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में

विदारीकंद में गैलेक्टागॉग के कारण प्रोलैक्टिन और कॉर्टिकोइड्स का उत्पादन होता है। जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है। यह प्रॉपर्टी ब्रेस्ट मिल्क की गुणवत्ता में भी सुधार करती है। जो महिलाएं बच्चे को दूध पिलाती है वो डॉक्टर की सलाह पर विदारीकंद चूर्ण को खा सकती हैं। ताकि उनके शरीर में ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन होता रहे।

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद

विदारीकंद का उपयोग प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने में विदारीकंद का उपयोग किया जा सकता है। विदारीकंद पुरुषों में तनाव और चिंता को कम करता है। साथ ही टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाता है, इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

4. स्किन के लिए

विदारीकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा को रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही यह त्वचा के टिश्यू की मरम्मत करते हैं। बढ़ती उम्र को कम करने के लिए आप विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं।

5. घाव ठीक करने में

विदारीकंद में एंटी इंफ्लेमेटरी और गुण होता हैं जो घाव को ठीक करने में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा मुंह के छालों को दूर करने के लिए भी विदारी कंद का सेवन किया जा सकता है।

6. पेशाब की बीमारी दूर करे

अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई भी बीमारी है, तो इसमें विदारीकंद का उपयोग किया जा सकता है। विदारीकंद का उपयोग पेशाब करते समय जलन, खुजली में किया जा सकता है। विदारीकंद में एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेशाब की बीमारी को दूर करते हैं। डॉक्टर की सलाह पर विदारीकंद का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source