सर्दियां आते ही कम हो गया हीमोग्लोबिन लेवल? खून की 1 बोतल के समान है इन 6 फलों का सेवन, आज से करें शुरू

खून की कमी होने पर डॉक्टर तुरंत इलाज के लिए दवाओं की सलाह देते हैं लेकिन रोजाना की डाइट में इन फलों का सेवन खून की 1 बोतल के बराबर प्रभाव छोड़ता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे कौन से फल हैं , जो हमारे शरीर में खून बनाने का काम करते हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 6 फलों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 29, 2020 3:59 PM IST

सर्दियां आते ही लोग शुष्क त्वचा की समस्या से परेशान होने लगते हैं साथ ही सर्दियों में त्वचा का सफेद पड़ना भी लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। कुछ लोग इन दिनों में स्किन के पीले पड़ने की भी शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन दिनों में शरीर पर्याप्त खून की मात्रा नहीं बना पाता है। इस समस्या के कारण कुछ लोग सांस फूलने, चक्कर आने की शिकायत करते हैं। और तो और कुछ लोगों को मिट्टी, बर्फ खाने जैसी अजीब सी चीजें खाने का भी मन करता है। ये सभी शरीर में खून की कमी के लक्षण हैं। साधारण भाषा में एनीमिया कहते हैं, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है।

खून की कमी होने पर डॉक्टर तुरंत इलाज के लिए दवाओं की सलाह देते हैं लेकिन रोजाना की डाइट में इन फलों का सेवन खून की 1 बोतल के बराबर प्रभाव छोड़ता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे कौन से फल हैं , जो हमारे शरीर में खून बनाने का काम करते हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 6 फलों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करते हैं। तो आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।

सर्दियों में पीली पड़ी स्किन को ऐसे बनाएं लाल

चुंकदर

सर्दियों में बड़े चाव से खाया जाने वाला चुंकदर अपने सेहतमंद गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी जितनी तारीफ की जाएं उतनी कम है। चुकंदर कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करता है। इतना ही नहीं इसमें ढेर सारा फोलिक एसिड भी होता है, जो खून का निर्माण करने में भी मदद करता है। इसके अलावा फायबर, मैग्नीज़ और पोटेशियम का समृद्ध स्त्रोत होने के कारण ये हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

टमाटर

लगभग हर सब्जी को स्वाद देने का काम करने वाला टमाटर आपके शरीर को फिट रखने में मदद करता है। सर्दियों में टमाटार खाने से आपके शरीर को ढेरों विटामिन मिलटे हैं क्योंकि इसमें विटामिन ई (एल्फा टोकोफेरोल), थियामिन, निआचिन, विटामिन बी6, मैग्निशिेयम, फॉस्फोरस और कॉपर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही यह फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेसियम और मैग्नीज़ का भी अच्छा स्त्रोत है, जो रक्त के निर्माण में मदद करते हैं।

गाजर

सर्दियों में गाजर खाने का अपना ही मजा है, और गाजर का हलवा तो सर्दियों में हर किसी को पसंद होता है। यही कारण है कि सर्दियों में इसे हेल्दी खाने का दर्जा दिया गया है। गाजर खासतौर पर बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन के, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होती है, जो रक्त निर्माण में मदद करती है।

बादाम

बादाम हर मौसम में खाया जाने वाला एक हेल्दी ड्राई फ्रूट है, जो आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्निशियम, रिबोफ्लाविन, कैल्शियम और पोटेशियम की काफी मात्रा पाई जाती है, जो आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करता है और साथ ही हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है।

शलजम

सर्दियों में एक खास फूड, जो लोगों को बेहद पसंद होता है वह है शलजम। शलजम में बहुत अधिके मात्रा में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और आपके शरीर में रक्त निर्माण में मदद करता है। इसके साथ ही शलजम में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाला विटामिन सी भी होता है, जो आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

तरबूज

वैसे तो तरबूज गर्मियों में खाया जाता है लेकिन अगर आप सर्दियों में तरबूज खाते हैं तो ये आपके शरीर में 91 प्रतिशत पानी की आपूर्ति करता है। तरबूज में 6 प्रतिशत शुगर और बहुत ही कम मात्रा में फैट होता है। तरबूज में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और साथ ही इसमें विटामिन ए, बी6 और सी मिलता है। तरबूज में बहुत सारा लायकोपेन भी होता है, जो खून बढ़ाने का काम करता है। तरबूज, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होता है और इसमें पोटेशियम की मात्रा भी अच्छी होती है। ये सभी तत्व मिलकर शरीर में खून बढ़ाने का काम करते हैं।