डिनर के बाद करते हैं ये 6 गलतियां, तो आपका वेट लॉस प्लान हो जाएगा खराब

भले ही आप दिन में सही डाइट फॉलो कर रहे हों, लेकिन हो सकता है कि आप रात में कुछ गलतियां कर रहे हों, जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ रहा हो। आइए जानते हैं आपकी उन गलियों (After Dinner Mistakes) के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 2, 2020 5:40 PM IST

After Dinner Mistakes : अगर आप अपने शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, तो पहले सुनिश्चित कर लें कि कहीं आप कुछ गलत तो नहीं खा रहे हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो आपको वेट लॉस प्लान धड़ा का धड़ा रह जाएगा। आपकी कुछ गलतियां शरीर की जिद्दी चर्बी का सपना तोड़ सकती हैं। अगर आप वेट लॉस प्लान को फॉलो सतर्क (After Dinner Mistakes) रूप से करते हैं, तो भी कई कारक हो सकते हैं, जिससे आपकी चर्बी कम नहीं हो रही है। भले ही आप दिन में सही डाइट फॉलो कर रहे हों, लेकिन हो सकता है कि आप रात में कुछ गलतियां कर रहे हों, जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ रहा हो। आइए जानते हैं आपकी उन गलियों (After Dinner Mistakes) के बारे में-

देर से खाना

अगर आप रात में गलत टाइम पर खाना खा रहे हैं, तो यह आपके वजन को घटाने की जगह बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आप ऐसी गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। अक्सर देखा गया है कि जो लोग देर से खाना खाते हैं वे जल्दी खाने वालों की तुलना में अधिक खाते हैं। वहीं, अगर आप जल्दी खाते हैं, तो कम खाते हैं। क्योंकि ऐसे में आपके खाने का गैप कम होता है। इससे आपका वजन स्वस्थ रहेगा।

पोषक तत्व की कमी

संतृप्त महसूस करने के लिए फाइबर, प्रोटीन और वसा के सही अनुपात का उपभोग करना सुनिश्चित करें। यदि आप लगातार रात के खाने के बाद भूखा महसूस करते हैं, तो शायद आपके खाने में सही पोषक तत्वों की कमी है। कोशिश करें और एक स्वस्थ भोजन करें।

पर्याप्त नींद न लेना

रात में अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं, तो यह भी आपके वजन को बढ़ा सकती है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बिस्तर पर भले ही जल्दी चलें जाएं, लेकिन वे अपने मोबाइल पर काफी देर रात लगे रहे हैं, ऐसे में उन्हें नींद नहीं आती रहती है। पर्याप्त नींद ना लेने से वजन काफी ज्यादा बढ़ेगा और वेट लॉस की प्रक्रिया को बाधित कर सकता है।

खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर चले जाना

अगर आपको भी खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने की आदत है, तो यह तुरंत बदल लें। ऐसा करने से आपका वजन बढ़ सकता है। खाने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट टहलना शुरू करें। ऐसा करने से भोजन बेहतर ढंग से पचेगा। सही तरीके से भोजन पचने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आपको बाहर नहीं जाना है, तो कमरे के अंदर ही टहलें।

गलत स्नैक्स खाना

रात में जब आपको भूख ज्यादा लगती हैं, तो आप कुछ भी खाने लगते हैं। ऐसा करने से आपका वजन बढ़ सकता है। पेट भरने के लिए गलत स्नैक्स की जगह आफ कुछ हेल्दी खाएं, जिससे आपके वजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सही रखें कमरे का तापमान

अगर आप अपने रुम को अधिक ठंडा रखने हैं, तो इससे आपकी चर्बी बर्न नहीं होगी। अगर आप कमरे के तापमान को सामान्य रखते हैं, तो आपकी चर्बी कम हो सकती है। उदाहारण के लिए जब आप ठंडे कमरे में रहते हैं, तो गर्माहट पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। वहीं, अगर एसी का तापमान कम होता है, तो गर्माहट पाने के लिए कम परिश्रम करने की जरूरत होती है। ऐसे में आपके शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होगी।

क्या आपके बच्चे को बार-बार हो रहा है पेट दर्द? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

नारियल में छिपे हैं कई गुण, कोलेस्ट्रॉल से लेकर मेटाबॉलिज्म को करता है बेहतर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source