एंटी एजिंग गुणों से भरपूर हैं ये 6 फल और सब्जियां, इसे खाने वाले हमेशा रहते हैं जवां!

डाइट का हमारी स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है इसलिए हमें वही खाना चाहिए जो स्किन और शरीर के लिए लाभदायक हो। आज हम न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी द्वारा साझा किए गए कुछ फल और सब्जियां जिनमें एंटी एजिंग प्रभाव हैं, को आपके बीच लेकर आए हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 26, 2022 8:22 PM IST

एजिंग एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसे आप चाह कर भी नहीं रोक सकते। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ेगी वैसे-वैसे आपकी स्किन पर भी झुर्रियां और बाकी के एजिंग लक्षण दिखाई देंगे। कई बार हमारी स्किन हमारी असली उम्र से ज्यादा बड़ी लगती है। इसका कारण हमारी डाइट और हमारा खराब लाइफस्टाइल हो सकता है। अगर आप शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं दे पा रहे हैं तो भी ऐसा हो सकता है। इसलिए अपनी डाइट में खूब सारे फल और सब्जियों को शामिल जरूर करना चाहिए। अगर उनमें एंटी एजिंग गुण हों तो वह आपकी स्किन के लिए और भी ज्यादा लाभदायक बन जाते हैं। आइए जानते हैं एंटी एजिंग वाले फल और सब्जियों के बारे में।

एंटी एजिंग गुणों वाले फल और सब्जियां - Anti Aging Fruits And Vegetables

1. पत्ता गोभी

पत्ता गोभी को एजिंग के प्रति एक पावर हाउस माना गया है। पत्ता गोभी से स्किन के अलावा स्वास्थ्य को भी काफी सारे लाभ मिलते हैं जैसे कोलेस्ट्रॉल कम होता है, कैंसर का रिस्क कम होता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है।

2. गाजर

यह भी पत्ता गोभी की तरह की स्किन में एजिंग के लक्षण आने से बचाती है। केवल स्किन के लिए ही नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी गाजर काफी लाभदायक है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित करने में और कैंसर का रिस्क कम करने में काफी सहायक है। यह इम्यून फंक्शन में सुधार लाने में भी मदद करती है।

3. अंगूर

अंगूर में बहुत सारी एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए काफी लाभदायक हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन में डेमेज होने से रोकते हैं। यह शरीर की सेल्स को डेमेज होने से भी बचा सकते हैं। इसलिए स्किन के लिए अंगूरों का सेवन जरूर करें।

4. प्याज

एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्याज ब्लड को पतला करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ता है। यह क्वेरसेटिन से भरपूर होते हैं जो एक मजबूत एंटी ऑक्सीडेंट होता है। इस तत्व में स्किन को एजिंग से बचाने वाले गुण मौजूद होते हैं।

5. टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है। यह एक काफी अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो दिमाग की सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। इस एंटी ऑक्सिडेंट से कैंसर का खतरा भी कम होता है क्योंकि इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। इसमें एंटी एजिंग प्रभाव होते हैं जो स्किन से एजिंग का रिस्क कम करने में मदद करते हैं।

6. पालक

पालक एक हरी और पत्तेदार सब्जी है और इसके बारे में आज तक आपने काफी लाभ सुने होंगे। लेकिन यह बात भी सच है कि इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। पालक में फॉलिक एसिड पाया जाता है जो डीएनए को तैयार करने में आवश्यक होता है। इसके कारण एजिंग की प्रक्रिया भी काफी धीरे धीरे होती है।

निष्कर्ष

स्वस्थ रहने के लिए ही नहीं बल्कि ग्लोइंग और जवान स्किन को बनाए रखने के लिए भी फल और सब्जियों को खाना काफी आवश्यक होता है। अपनी मील में अनाज से ज्यादा हिस्सा फल और सब्जियों का हो, इस बात का ध्यान जरूर रखें। एजिंग एक न एक दिन तो आपको देखने को मिलनी ही है लेकिन अगर समय से पहले अपनी स्किन को डल और झुर्रियों से भरपूर नहीं पाना चाहते हैं तो आपको ऊपर लिखित सब्जियों और फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source