... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 13, 2018 6:04 PM IST
कमरख फल के सेवन से होने वाले फायदे। © Shutterstock
कमरख का फल एक तरह से आयुर्वेदिक दवा है। कमरख के फल का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को बनाने में किया जाता है। कमरख में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन, आयरन, पोटेशियम, जिंक और कैल्शियम पाया जाता है। कमरख में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6 पाया जाता है। कमरख के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। जो लोग कमरख का सेवन करते हैं उनको स्किन की बीमारियों का खतरा कम होता है। कमरख का सेवन नर्व सिस्टम को भी मजबूत करता है। कमरख का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता हो बढ़ाता है। प्रेगनेंसी के बाद कमरख का सेवन करने से महिलाओं में बच्चे के लिए ब्रेस्टमिल्क पर्याप्त मात्रा में बनता है। आइए जानते हैं कमरख के सेवन से होने वाले फायदे।
यह भी पढ़ेंः विटामिन-सी का सेवन मानसून में रखेगा बीमारियों से दूर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट।
पाचन तंत्र
पाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा हमारा शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है। कमरख में सोल्यूबल फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। सोल्यूबल फाइबर पानी में घुलकर पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। पाचन क्रिया बेहतर होती है तो आप कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से बच पाते हैं।
ब्लड प्रेशर
कमरख में मौजूद पोषक तत्व जैसे पोटेशियम और सोडियम शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा कमरख में फाइबर पाया जाता है जो कि आपके शरीर में कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को दुरुस्त रखता है। जिससे आपका हृदय रोगों से मुक्त रहता है और अच्छे से फंक्शन कर पाता है।
दाद और खुजली
दाद और खुजली की समस्या जिन्हें भी होती है उन्हें बहुत दुखी करती है। इस समस्या को कमरख हल कर सकता है। कमरख के पेड़ की लकड़ी लीजिये और कुछ पत्ते लीजिये। इसके बाद इन्हें एक साथ पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को दाद की जगह पर लगा लें इससे काफी फायदा होगा।
यह भी पढ़ेंः किशमिश के पानी से पाचन तंत्र की सभी समस्याएं होती हैं दूर, जानें 5 फायदे।
ब्रेस्टमिल्क
कई बार माताओं को यह समस्या होती है कि जिस मात्रा में दूध आना चाहिए उस मात्रा में नही आता जिसमे आना चाहिए। कमरख इसमें भी बहुत कारगर होता है। इसका सेवन किसी भी प्रकार से करें
इम्यूनिटी बढ़ाता है
कमरख में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है जो कि शरीर के लिए एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इम्यूनिटी बेहतर होने के कारण आपका शरीर कोल्ड, फ्लू और अन्य सामान्य इंफेक्शन से बचाव कर पाता है।
बालों को बढ़ने में मदद करता है
बालों को बढ़ाने के लिए विटामिन बी-6 कॉम्प्लेक्स की जरुरत होती है जो कि बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है। कमरख में विचामिन बी-6 उपयुक्त मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से बालों को बढ़ाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ेंः वेटलॉस में कारगर है गाजर का जूस, जानें गाजर सेवन 4 फायदे।