सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाते हैं ये 5 जिंक फूड, जानिए Zinc के फूड सोर्स क्या हैं?

Zinc Food For Boost Immunity: सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको अपनी डाइट में रोजाना जिंक फूड को शामिल करना चाहिए। जानिए जिंक के फूड सोर्स क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 30, 2022 8:24 PM IST

अध्ययनों के अनुसार, जिंक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। नर्वस सिस्टम को बेहतर रखने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने और पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों बड़ी भूमिका होती है। इसलिए, यह समझना बहुत जरूरी है कि जिंक एक महत्वपूर्ण घटक है जिसका हम सभी को नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। क्योंकि, जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं, फ्लू और अन्य बीमारियों से बचने के लिए रेगुलर बेसिस पर अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में जिंक को शामिल करना महत्वपूर्ण है। जिंक फूड रोग प्रतिरोधक क्षमता (Zinc Foods For Boost Immunity) को बढ़ाते हैं, जिसके चलते आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं।

सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने वाले जिंक फूड - Zinc Foods For Boost Immunity In Winter

1. अंडे - Eggs

अंडे में जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको अपने दैनिक कार्यों को करने में मदद मिलती है। एक अंडे में रोजाना की जरूरत की पांच फीसदी जिंक होता है। इसके अलावा इसमें 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम गुड फैट और सेलेनियम और बी विटामिन सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

2. मेवे - Nuts

आप बादाम, काजू, और पाइन नट्स जैसे मेवे खाकर अपने जिंक के सेवन को बढ़ा सकते हैं। मूंगफली भी जिंक का अच्छा स्रोत है, जो वास्तव में एक फली है। यदि आप एक ऐसे ड्राई फ्रूट्स की तलाश कर रहे हैं जिसमें बहुत अधिक जिंक हो, तो काजू एक बढ़िया विकल्प है। यह कैंसर और हृदय रोग सहित विभिन्न रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

3. चिकन - Chicken

आप चिकन से अच्छी मात्रा में जिंक के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण तत्व प्राप्त कर सकते हैं। जिंक की दैनिक जरूरत को प्राप्त करने के लिए, आप चिकन सूप, ग्रिल्ड चिकन, या चिकन टिक्का खा सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि चिकन प्रोटीन से भी भरपूर होता है जो रोगजनकों के खिलाफ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करता है।

4. तरबूज के बीज - Watermelon Seeds

तरबूज सहित खरबूजे के बीज जिंक, पोटेशियम और कॉपर सहित अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप बीजों को निकालकर उन्हें धूप में सुखा सकते हैं, और उन्हें नाश्ते के रूप में खा सकते हैं, या आप उन्हें पीसकर अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। तरबूज के बीज ब्लड शुगर कंट्रोल, हृदय स्वास्थ्य और इम्युनिटी के लिए अच्छा है।

5. फलियां - Legumes

चने, दाल और बीन्स जैसी फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। फलियां प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक शानदार स्रोत हैं जो वसा में कम और प्रोटीन में अधिक होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source