Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ये बात तो तय है कि आप खाना पकाने के लिए किसी न किसी तेल का तो इस्तेमाल करते ही होंगे लेकिन वो तेल आपके लिए कितना फायदेमंद है इस बात का अंदाजा आपको शायद ही होगा। खाना पकाने के लिए सही तेल का इस्तेमाल आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है लेकिन वही अगर आप गलत तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। एक्सपर्ट भी इस बात की सलाह देते हैं कि रसोई में रखा ये तेल आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदेह साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आपकी रसोई में मौजूद ऐसे तेलों के बारे में, जो आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदेह साबित होते हैं और आपको इन्हें अपनी किचन से दूर ही रखने की जरूरत है।
अगर आप खाना या फिर पूरी और दूसरी चीजों को बनाने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको विशेषतौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। जी हां, कम कीमत पर मिलने वाले ये रिफाइन्ड ऑयल न सिर्फ आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं बल्कि आपके शरीर को कमजोर भी बनाते हैं। अगर आप अपने रोजाना के जीवन में बहुत ज्यादा रिफांइड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको कई दूसरी बीमारियों का शिकार बनाता है।
रिफाइंड ऑयल अपने आप में एक चीज का रिफाइंड यानी प्रोसेस्ड रूप है। दरअसल जब नैचुरल चीज को बहुत ज्यादा हीट पर गर्म किया जाता है या फिर उसमें कैमिकल का यूज किया जाता है तो ये रिफाइंड तेल के रूप में सामने आता है। रिफाइंड होने के बाद इसमें किसी प्रकार की गंध और स्वाद जैसी कोई चीज नहीं होती। रिफाइंड करने की प्रक्रिया के दौरान तेल में मौजूद सभी प्रकार के न्यूट्रिएंट्स भी लगभग खत्म हो जाते हैं। रिफाइंड होने से तेल में ट्रांस फैट की मात्रा भी बढ़ जाती है और ये शरीर में जाकर बीमारियां पैदा करने का काम करता है।
रिफाइंड तेल का अधिक प्रयोग आपको कई बीमारियों का शिकार बनाता है, जिसमें
1-हाई कोलेस्ट्रॉल
2- इंसुलिन के उत्पादन में परेशानी
3-ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ना
4-नसों में प्लाक जमा होना
5-हाइपरटेंशन
एक्सपर्ट भी मानते हैं कि जरूरत से ज्यादा इन तेलों का सेवन आपको बीमार बनाने का काम करता है इसलिए आपको तुरंत इन तेलों को अपनी रसोई से बाहर करने की जरूरत हैः
1-सोयाबीन का तेल
2- मूंगफली का तेल
3- कैनोला का तेल
4- मक्के का तेल
5- सूरजमुखी का तेल
6-राइस ब्रान
हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशिनिस्ट रिफाइंड ऑयल के बजाय आपको कुछ प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, जिसमें शामिल हैंः
1-सरसों का तेल
2- मूंगफली का तेल
3- नारियल तेल
4- तिल का तेल
5-देसी घी
ये सभी प्रकार के तेल न सिर्फ आपके शरीर को हेल्दी बनाने का काम करते हैं बल्कि आपके शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाते हैं। ये सभी तेल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने से लेकर कोशिकाओं के निर्माण, हार्मोन के उत्पादन जैसी चीजों में फायदा पहुंचाता है।