... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 20, 2021 3:46 PM IST
आंखों की रोशनी कम करने वाले 5 फूड्स, ज्यादा खाने पर खराब हो सकती हैं आपकी आंखें
दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ लोग आंखों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गंभीर समस्या से परेशान हैं फिर चाहे वो किसी भी प्रकार की हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखों का स्वास्थ्य आपके दिल और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है? आप जो भी खाते हैं और पीते हैं वह आपके हृदय स्वास्थ्य और आपकी आंखों की रोशनी दोनों पर स्थायी प्रभाव डाल सकता है। अगर आप भी अपने रोजाना की आदतों में इन फूड्स का सेवन करते हैं तो आपको भी आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जो आपकी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं।
शोधकर्ताओं ने सफेद ब्रेड और पास्ता जैसे फूड्स में सिंपल कार्बोहाइड्रेट पाया है, जो उम्र से संबंधित macular degeneration (AMD) जैसी समस्या से जुड़ा हुआ है और ये वयस्कों में आंखों की रोशनी कमजोर होने का एक प्रमुख कारण है। दरअसल होता यूं है कि आपका शरीर इस प्रकार के कार्ब को जल्दी से पचा लेता है और ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक आ जाता है। इसे रोकने के लिए एक्सपर्ट आपको साबुत अनाज का विकल्प चुनने की सलाह देते हैं।
आप जो डीप फ्राई फूड्स खाते हैं वह ट्रांस फैट में पकाए गए होते हैं, ये आपके एलडीएल यानी की खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं ये मुक्त कण नाम के अणु का भी निर्माण करते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उन्हें नष्ट कर देते हैं। यह सब चीजें नेत्र रोग से जुड़ी हुई है जैसे एएमडी और डायबिटिक रेटिनोपैथी। खट्टे फल, टमाटर और लाल शिमला मिर्च जैसी विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाकर फ्री रेडिकल्स को रोका जा सकता है।
एक अध्ययन में ये सामने आया था कि बहुत अधिक लिनोलिक एसिड ( एक प्रकार का असैच्यूरेटेड फैट) लेने से एएमडी की संभावना बढ़ जाती है। आप इसे इन कुकिंग तेलों में पा सकते हैं:
सैफफ्लॉवर
सूरजमुखी
मक्का
सोयाबीन
तिल
हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि प्रति चम्मच 4 ग्राम से कम सैच्यूरेटेड फैट वाले खाना पकाने के तेल का प्रयोग करना चाहिए। हाइड्रोजनीकृत तेल और ट्रांस फैट वाले तेल से लोगों को दूर रहना चाहिए।
डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ जैसे सूप, टमाटर सॉस और पैकेज्ड चीजों में अक्सर सोडियम की उच्च मात्रा होती है। ऐसा देखा गया है कि इनमें सोडियम की मात्रा 75% तक ज्यादा होती है। इन खाद्य पदार्थों को कम खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर और आंखों की समस्याओं की संभावना कम होती है। जब आप खरीदारी करते हैं, तो अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों के कम सोडियम या कम नमक वाले फूड्स ढूंढने के बजाए प्राकृतिक रूप से स्वाद बढ़ाने वाले फूड का विकल्प चुनें।
सोडा, स्पोर्ट और एनर्जी ड्रिंक, नींबू पानी और अन्य मीठे पेय पदार्थ कम से कम 7 से 10 चम्मच शुगर से भरे होते हैं। ये कैलोरी बढ़ाने का भी एक नंबर स्रोत हैं। यह सब शुगर ड्रिंक टाइप 2 डायबिटीज और दिल की बीमारी की संभावना को बढ़ा देते हैं। इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी और एएमडी जैसी संबंधित आंख की स्थिति हो सकती है। हेल्दी रहने के लिए पानी आपका सबसे अच्छा विकल्प है।