बच्चों को नाश्ते में कभी ना खिलाएं 5 फूड, जिंदगी भर के लिए बन जाएंगे पेट के रोगी!

बच्चों को हेल्दी खाना देना काफी जरूरी होता है और अगर आप इनमें से किसी भी चीज को सुबह नाश्ते में बच्चे को देती हैं तो उन्हें पेट की कुछ बीमारियां हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 28, 2023 7:01 AM IST

बच्चों को हेल्दी फूड देना जरूरी होता है क्योंकि यह उनके विकास के लिए जरूरी होता है। लेकिन बच्चे हेल्दी खाना खाने को लेकर काफी नखरे करते हैं और उनके पास अच्छा खाना खाने के काफी सारे बहाने होते हैं। ब्रेकफास्ट दिन की सबसे जरूरी मील होती है और इसमें पौष्टिक खाना बच्चों को देना काफी जरुरी बन जाता है। अगर आप बच्चों की जिद मान कर उन्हें अनहेल्दी और ऑयली खाना दे देती हैं तो ऐसा उनकी सेहत के लिए काफी खराब होता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट में आप उन्हें ऐसे ऑप्शन दे सकती हैं जिसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल हो। अगर आप निम्न खाना बच्चे को ब्रेकफास्ट में देती हैं तो तुरंत ऐसा करना बंद कर दें नहीं तो उन्हें पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

बच्चों को नाश्ते में न दें ये अनहेल्दी फूड - (Worst Breakfast Food For Children Health In Hindi)

मीठे या रिफाइंड से युक्त सीरियल

अगर आप बच्चों को उनकी पसंद के मुताबिक शुगर वाला सीरियल खाने को देते हैं तो इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि यह सीरियल केवल शुगर से भरपूर होते हैं जिससे बच्चे को किसी तरह का पोषण नहीं मिलेगा और बच्चे का ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। बच्चे को प्रोटीन और हेल्दी पौष्टिक तत्वों से भरपूर सीरियल दे सकती हैं जिससे उनके विकास में मदद मिलेगी।

फलों का जूस

आपको यह लगता होगा कि बच्चे को सुबह के नाश्ते में अगर फलों का जूस दे देंगी तो उनके लिए यह एक हेल्दी ऑप्शन होगा लेकिन जूस से अच्छा बच्चे को पूरा फल ही दे देना चाहिए। फल का जूस निकालते समय उसके अधिकतर पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं और उसमें चीनी भी एड कर दी जाती है जिससे वह बच्चे के लिए और भी ज्यादा हानिकारक बन सकता है। इसलिए जूस केवल कभी कभार ही दे।

ब्रेकफास्ट पेस्ट्री

ब्रेकफास्ट में बच्चे को लुभाने के लिए अलग अलग डेसर्ट्स का प्रयोग किया जाता है जैसे सिनमोन रोल्स और डोनट आदि। यह सारी चीजें बच्चे की पाचन सेहत के लिए काफी हानिकारक होती हैं क्योंकि इनमें रिफाइंड शुगर मिली हुई होती है और इनमें फैट और कैलोरीज़ की मात्रा भी ज्यादा होती है। इनमें किसी तरह का पौष्टिक तत्व भी नही होता है इसलिए इन्हें पूरी तरह से अवॉइड कर सकते हैं।

बिस्कुट और ग्रेवी

इन दोनो चीजों के कॉम्बिनेशन को साउथ इंडिया में खूब खाया जाता है लेकिन इन्हें केवल स्पेशल अवसर पर ही बच्चे को दें। बिस्कुट को मैदे से बनाया जाता है और इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनके साथ सर्व की जाने वाली ग्रेवी में भी नमक होता है और वह तेल में बनाई जाती है। इसलिए इस ऑप्शन को अवॉइड करना ही बेहतर है नहीं तो बच्चे को पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

फास्ट फूड ब्रेकफास्ट आइटम

कई बार जल्दबाजी की वजह से आप बच्चों को फास्ट फूड भी दे देती हैं जो सुबह-सुबह के नाश्ते के लिए काफी अन हेल्दी हो जाता है। इससे बच्चे को काफी उल्टी आने जैसा महसूस होने लगता है। अधिकतर फास्ट फूड आइटम में कैलोरी, फैट और रिफाइंड कार्ब्स होते हैं जो बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

निष्कर्ष: इन चीजों को बच्चों को केवल कभी-कभी खास अवसरों पर ही दे सकती हैं। इन्हें रोज-रोज देने से बचें। सुबह के नाश्ते में बच्चे को केवल हेल्दी और पौष्टिक भोजन ही दे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source