डायबिटीज के जानी दुश्मन हैं सर्दियों की ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

Which vegetable is best for diabetes : हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सर्दियों में मिलने वाली कुछ फायदेमंद सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : November 20, 2024 6:49 PM IST

Winter Vegetables for Diabetics : दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डायबिटी एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध विकसित हो जाता है या इंसुलिन के उत्पादन में कमी आ जाती है। यह कोशिकाएं मेटाबॉलिज्म में उपयोग के लिए कम रक्त शर्करा को अवशोषित करती हैं। अगर डायबिटीज का इलाज समय पर नहीं किया जाए, तो हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, न्यूरोपैथी, पैरों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ हेल्दी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हम इस लेख में आपको सर्दियों में मिलने वाली ऐसी सब्जियों के बारे मे बताएंगे, जिससे काफी हद तक शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं सब्जियों में मिलने वाली सब्जियां, जिससे ब्लड शुगर को सकता है कंट्रोल?

गाजर खाएं

शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, गाजर में कम जीआई होता है, जो इंसुलिन को नियंत्रित करने में मदद करता है। अपना ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कम करे पालक

पालक एक लो कार्बोहाइड्रेट वाली सब्जी है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी सब्जी मानी जाती है। एक कप पालक में पकाए जाने पर 6.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है और 1 ग्राम पकाए जाने पर 6.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्रोकली है फायदेमंद

हाई ब्लड शुगर की परेशानी को दूरकरने के लिए ब्रोकली का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। ब्रोकली में कैलोरी कम और विटामिन सी, बी अधिक होता है। अगर आप इसे अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे काफी हद तक शुगर लेवल कम हो सकता है।

सर्दियों में खाएं फूलगोभी

गोभी में फाइटोन्यूट्रिएंट एंथोसायनिन होता है, जिसमें एंटी-डायबिटीक गुण होता है। इतना ही नहीं, यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो सकता है। अगर आप अपने शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो फूलगोभी का सेवन जरूर करें।

टमाटर है फायदेमंद

टमाटर में फाइटोन्यूट्रिएंट लाइकोपीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है और टाइप 2 डायबिटीज वाले रोगियों में ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार कर सकता है। अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो सर्दियों में मिलने वाली इस फायदेमंद सब्जियों का जरूर सेवन करें।