Winter Root Vegetables: सर्दियों में जरूर खाएं जड़ों वाली ये 5 सब्जियां, मिलेगा भरपूर पोषण, जानिए सब्जियों के फायदे

Indian Root Vegetables: सभी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है। लेकिन जड़ों वाली सब्जियां हमारे शरीर के लिए पावर हाउस हैं, जानिए क्यों।

Winter Root Vegetables: सर्दियों में जरूर खाएं जड़ों वाली ये 5 सब्जियां, मिलेगा भरपूर पोषण, जानिए सब्जियों के फायदे
Winter Root Vegetables: सर्दियों में जरूर खाएं जड़ों वाली ये 5 सब्जियां, मिलेगा भरपूर पोषण, जानिए सब्जियों के फायदे

Written by Atul Modi |Updated : December 18, 2020 8:14 PM IST

जड़ों वाली सब्जियां (Winter Root Vegetables) पोषण से भरपूर होती हैं। इस प्रकार की सब्जियों की पैदावार खासकर सर्दियों में होती है। यह पोषक तत्त्वों और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर और कैलोरीज में कम होते हैं। जिससे यह आप के लिए काफी ज्यादा सेहतमंद बन जाती हैं। आप को सर्दियों के मौसम में यह 5 जड़ों वाली सब्जियां जरूर खानी चाहिए ताकि आप के शरीर में पोषण की पूर्ति हो सके।

1. मूली

मूली को सर्दियों में बहुत चाव से खाया जाता है। मूली का पराठा भारतीय ब्रेकफास्ट में पहले नंबर पर आता है और खास कर सर्दियों के मौसम में। इस सब्जी में मौजूद विटामिन सी आप की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और आप को बीमारियों से बचाता है। कुछ अन्य तत्त्व जैसे कैल्शियम, मैग्नेशियम व एंटी ऑक्सीडेंट्स भी आप के लिए बहुत ज्यादा सेहतमंद होते हैं।

2. गाजर

सर्दियों के दौरान गाजर की बहुत सारी डिश बनाई जाती, हैं जो न केवल स्वादिष्ट बल्कि पोषक भी होती हैं। जैसे गाजर का हलवा और गाजर की सब्जी आदि। गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। यह दिल की बीमारियों को रोकने में मदद करता है और आंखों की रोशनी में सुधार करता है। यही नहीं इसमें फाइबर भी होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और लंबे समय तक भरे पेट का अहसास कराता है।

Also Read

More News

3. चुकंदर

यह सब्जी न केवल आप की किसी भी डिश को रंग देने के काम आती है बल्कि इससे आप बहुत अच्छा व स्वादिष्ट जूस भी बना सकते हैं। जो बहुत सेहतमंद भी होता है। यह आप के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आपके हृदय की सेहत को बरकरार रखने के लिए लाभ दायक माना जाता है। अतः इसके जूस को सर्दियों में जरूर पिएं।

4. शकरकंद

शकरकंद फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। शकरकंद मधुमेह के रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने व इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।

TRENDING NOW

5. हरी प्याज

आप इसे किसी भी डिश को सजाने के लिए प्रयोग कर सकते है। फाइबर से भरपूर प्याज ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करती है। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। इसलिए कैंसर विकसित होने या फैलने से रोकती है।

About the Author

... Read More